एक्सप्लोरर

Home Gardening: सर्दियों में घर की छत पर इस तरह लगाएं स्ट्रॉबेरी का पौधा, इतने फ्रूट्स आएंगे कि तोड़ते-तोड़ते थक जाओगे

Strawberry Gardening: शहरों में गार्डनिंग का चलन बढ़ रहा है. स्ट्रॉबेरी का भी काफी क्रेज है. चाहें तो घर की बालकनी या छत पर स्ट्रॉबेरी की फार्मिंग करके ताजा फ्रूट्स का प्रोडक्शन ले सकते हैं.

Strawberry Cultivation: सर्दियां आते-आते स्ट्रॉबेरी का क्रेज भी बढ़ जाता है. लाल रंग का ये फल अपने स्वाद से सबका फेवरेट बन गया है. दुनिया में स्ट्रॉबेरी की 600 किस्में मौजूद हैं. इनमें से ज्यादातर किस्में तो घर ही उगा सकते हैं.विटामिन सी और विटामिन ए के गुणों से भरपूर ये फल लाइकोपीन की मदद से चेहरे से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को खत्म करने में मददगार है. कुल मिलाकर हेल्थ और स्किन पर स्ट्रॉबेरी का बहुत अच्छा असर होता है. इन सभी फायदों के लिए अब आप घर ही गमले में स्ट्रॉबेरी का पौधा लगा सकते हैं. चाहें तो इसके बीजों से भी पौधा उगा सकते हैं.इसके लिए बहुत ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी खाली कंटेनर से लेकर गमला, पॉट और हैंगिंग पॉट तक लगाया जा सकता है.

प्लांटर तैयार करें
घर पर  स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए सबसे पहले आपको प्लांटर तैयार करना होगा. इसके लिए किसी फैंसी कंटेनर या मिट्टी के बर्तन से लेकर कांच के वास या प्लास्टिक की बोतल तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि कंटेनर की गहराई कम से कम 12-14 इंच होनी चाहिए. प्लांटर चौड़ा होगा तो पौधे तो फैलने में भी आसानी रहेगी. अब इसमे प्लांट मिल्स डालें, जिसमें दोमट मिट्टी से लेकर नीम की खली, कोकोपिट, वर्मी कंपोस्ट और बायो फर्टिलाइजर भी डाल सकते हैं.

प्लांट लगाएं
स्ट्रॉबेरी की गार्डनिंग के लिए आप नर्सरी से प्लांट खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन सीड्स भी ऑर्डर करके गमले में लगा सकते हैं. बीजों के जर्मिनेशन में थोड़ा समय लगता है, इसलिए पौधा खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. इस तरह पौधे से एक महीने के अंदर ही फल मिलने लगता है और 2 महीने में फल पककर लाल और मीठे हो जाते हैं. इनकी हार्वेस्टिंग जनवरी-फरवरी के बीच ली जा सकती है.


Home Gardening: सर्दियों में घर की छत पर इस तरह लगाएं स्ट्रॉबेरी का पौधा, इतने फ्रूट्स आएंगे कि तोड़ते-तोड़ते थक जाओगे

प्लांट की देखभाल करें
बहुत ही कम लोग स्ट्रॉबेरी के प्लांट से अच्छा प्रोडक्शन लेने वाली ट्रिक नहीं जानते. ये ट्रिक हमारे फार्मर तो कई सदियों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मल्चिंग के बारे में. गमले के चारों तरफ घास की मल्चिंग कर दें. इस तरह मिट्टी में नमी कायम रहती है और प्लांट तेजी से ग्रो करने लगता है. इस तरीके से आप फ्रूट्स का प्रोडक्शन काफी पहले भी ले सकते हैं. बस पौधे को छायादार जगह पर रखें.

  • कई बार स्ट्रॉबेरी के नाजुक पौधे में कीट-मकोड़े या बीमारियां भी लगा जाती है. अकसर पक्षी भी पौधों को नष्ट कर देते हैं. ऐसे में प्लांट को नेट से भी कवर कर सकते हैं.
  • ध्यान रखें कि हर 15 दिन बाद पौधे में कंपोस्ट या किचन वेस्ट फर्टिलाइजर एड करें. इसे आप पानी के साथ भी स्प्रे कर सकते हैं. इस तरह पौधे को सभी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं.
  • वैसे तो गमले में लगा स्ट्रॉबेरी प्लांट फरवरी मार्च तक फ्रूट्स देता है, लेकिन हार्वेस्टिंग के बाद पौधे को दूसरे सीजन तक सही रखने के लिए देखभाल करते रहना होगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कश्मीर वाले ट्यूलिप अब गमले में भी उगा सकते हैं, यहां जानें घर को गुलजार बनाने का पूरी तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Vegetable Farming Subsidy: मॉनसून में उगाएं इन 3 सब्जियों की फसल, प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये देगी सरकार
मॉनसून में उगाएं इन 3 सब्जियों की फसल, प्रति हेक्टेयर 24 हजार रुपये देगी सरकार
Leaves Symptoms of Nutrient Deficiency: फसल की पत्तियां देखकर ही समझ जाएंगे कितनी होगी पैदावार, पोषक तत्व कम होने पर दिखते हैं ये संकेत
फसल की पत्तियां देखकर ही समझ जाएंगे कितनी होगी पैदावार, पोषक तत्व कम होने पर दिखते हैं ये संकेत
How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Growing Same Crop Repeatedly: खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget