एक्सप्लोरर

Lumpy Helpline Number: लंपी से तड़प रहा है पशु तो बिना देर किये घुमाइए ये हेल्पलाइन नंबर, जल्द से जल्द होगा समाधान

Lumpy Animal Disease: पशुपालकों को हिदायत दी गई है कि जैसे ही पशुओं की हालत ज्यादा खराब हो तो इन हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके समाधान कर सकते हैं.

Lumpy Animal Disease: भारत में पशुओं पर मंडरा रहे लंपी वायरस (Lumpy Skin Disease) के भीषण संकट के बीच हरियाणा राज्य की सरकार ने हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number For Lumpy Skin Disease) जारी किया है, जिस पर लंपी त्वचा रोग से पीड़ित पशुओं के लिए शंका समाधान की सुविधा दी गई है. बता दें कि अभी तक इस भीषण महामारी के कारण हजारों गायों की जान जा चुकी है. उत्तर प्रदेश (Lumpy Skin Disease in Uttar Pradesh) में यह आंकड़ा काफी बढ़ चुका है. वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी पशुओं की भी हालत काफी खराब होती जा रही है. अकेले हरियाणा में लंपी रोग ने 3000 से ज्यादा गांव के पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया है और रोजाना सैंकड़ों गायों में इसके लक्षण गंभीर होते जा रहे हैं. 
 
लंपी रोग का हेल्पलाइन नंबर 
हरियाणा राज्य (Lumpy Skin Disease in Haryana) में पशुधन की बड़ी आबादी लंपी त्वचा रोग से पीड़ित हैं. यहां संक्रमित पशुओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. यहां राज्य में परिस्थितियां गंभीर होते ही पशुपालकों के लिए हेल्पलाइन नंबर- (9485737001, 9300000857) जारी किये हैं. पशुपालकों को हिदायत दी गई है कि जैसे ही पशुओं की हालत ज्यादा खराब हो तो इन हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number For Lumpy Skin Disease in Haryana) पर फोन करके शंका समाधान कर सकते हैं.

शुरुआती लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
जाहिर है कि लंपी त्वचा रोग एकदम पशुओं को अपनी चपेट में नहीं लेता. शुरुआती दौर में ही इसके लक्षण पशुओं को काफी पीड़ा दे सकते हैं. यह वायरस लगने पर पशुओं के नाक और मुंह से पानी लाल और खून गिरने लगता है. इसके कारण पशुओं का तापमान भी बढ़ जाता है, शुरुआत में बुखार और फिर चमड़ी पर धीरे-धीरे दाने निकलने लगते हैं. ऐसी स्थिति में पशु भोजन लेना भी छोड़ देते हैं. कुछ दिनों बाद यही दाने गांठ में बदल जाते हैं. पशुधन में लंपी त्वचा रोग का मामला गंभीर होने पर गायों की मौत भी हो जाती है. बता दें कि अभी तक हजारों की संख्या में पशुओं की जान जा चुकी है. इपनी जमापूंजी खोकर पशुपालकों को भी काफी नुकासन हो रहा है.

लंपी त्वचा रोग की एडवाइजरी
देश के ज्यादातर इलाकों में पशुधन और पशुपालक लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) की समस्या से तंग आ चुके हैं. यही कारण है कि इसके लक्षणों की पहचान और इसके इलाज के लिए लगातार जागरूकता अभियान (Awareness for Lumpy Skin Disease) भी चलाए जा रहे हैं. इसकी रोकथाम के लिये पिछले दिनों जारी ताजा एडवाइजरी (Lumpy Skin disease Advisory) में पशुपालकों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है. 

  • पशुपालक अपने पशुओं की साफ-सफाई खानपान और देखभाल करते रहें और पशुओं के पास मच्छर, मक्खी, घुन जैसे परजीवियों की रोकथाम करें.
  • खासकर गायों के व्यवहार के स्वास्थ्य में बदलाव देखने पर तुरंत पशु चिकित्सा अधिकारी या पशु चिकित्सक से संपर्क करें.
  • लंपी त्वचा रोग से पीड़ित पशुओं को बाकी पशुओं से अलग रखें और उनका खानपान भी अलग ही रखें.
  • लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) के कारण संक्रमित और गैर संक्रमित पशुओं की आवाजाही को कुछ दिनों के लिए टाल दें. 
  • पशुओं के बाड़े और घर के आस-पास भी साफ सफाई रखें और समय-समय पर कीटनाशकों (Pest Control for Lumpy Skin Disease) का छिड़काव करते रहे. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

PM Kisan News: किसानों के लिये बड़ी खबर! 7 दिन में मिल सकते हैं 12वीं किस्त के 2000 रुपये, तारीख नोट कर लें

Subsidy Offer: गुड न्यूज! गाय पालन के लिये किसानों के बैंक खाते में पहुचेंगे 20,000 रुपये, यहां आवेदन करके उठायें लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
Totapuri Mango Farming: भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
भारत में कहां पैदा होता है सबसे ज्यादा तोतापुरी मैंगो, किसान कैसे करें इसकी पैदावार?
Cotton Farming Subsidy Scheme: कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार
कपास की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद, 14000 प्रति हेक्टेयर देगी सरकार

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget