एक्सप्लोरर

सिर्फ एक गमले में सालभर मिल सकती है हरी मिर्च, जानें तरीका

बाजार से बार-बार हरी मिर्च खरीदने की जरूरत नहीं, घर या बालकनी के गमले में लगाए हरी मिर्च का पौधा जानें इसे सालभर हरा-भरा रखने का आसान तरीका

हरी मिर्च का इस्तेमाल हर घर की रसोई में होता है. सब्जी हो या दाल या चटनी या नाश्ता हरी मिर्च खाने के स्वाद को बढ़ा देती है. इसे बाजार से बार-बार खरीदने के बजाय आप इसे घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं. इसके लिए ज्यादा जगह या किसी खेत की जरूरत नहीं है. बालकनी छत पर रखें गमले में उगा सकते है. गमले में भी हरी मिर्च का पौधा आसानी से लगाया जा सकता है. सही मिट्टी का चुनाव धूप और पानी मिले तो पौधे पर लंबे समय तक मिर्च आती रहती है. आइए जानते हैं एक ही गमले में हरी मिर्च उगाने और पौधे की देखभाल करने के तरीके.

सही गमला और मिट्टी चुनें

हरी मिर्च का पौधा लगाने के लिए बहुत बड़ा गमला जरूरी नहीं है, लेकिन उसमें पानी निकलने के लिए नीचे छेद जरूर होने चाहिए. करीब 10 से 12 इंच गहरा गमला इसके लिए अच्छा रहेगा. मिट्टी ऐसी रखें जिसमें पानी जमा न हो. आप मिट्टी में गोबर की सड़ी खाद या कंपोस्ट मिलाकर इसे भुरभुरा बना सकते हैं. इससे पौधे की जड़ों को बढ़ने के लिए अच्छी जगह मिलेगी और पौधे को जरूरी पोषण भी मिलता रहेगा.

पौधे को भरपूर धूप दें

हरी मिर्च के पौधे को अच्छी बढ़त के लिए रोजाना धूप की जरूरत होती है. गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिन में करीब 5 से 6 घंटे धूप मिल सके. अगर पौधे को बहुत कम धूप मिलेगी तो उसकी बढ़त धीमी हो सकती है और मिर्च भी कम आ सकती हैं. गर्मी बहुत ज्यादा होने पर दोपहर की तेज धूप से पौधे को थोड़ी राहत दी जा सकती है, लेकिन उसे पूरी तरह छायादार जगह पर न रखें.

यह भी पढ़ें: घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका

पानी देते समय रखें ध्यान

मिर्च के पौधे को पानी जरूर दें, लेकिन रोज जरूरत से ज्यादा पानी डालने से बचें. जब गमले की ऊपर की मिट्टी हल्की सूखी दिखाई दे, तभी पानी दें. ज्यादा पानी जमा रहने से जड़ों को नुकसान हो सकता है. बारिश के दिनों में खास तौर पर पानी देने से पहले मिट्टी की नमी देख लें. गमले के नीचे पानी जमा हो तो उसे निकाल दें, ताकि पौधे की जड़ें खराब न हों.

समय-समय पर खाद देते रहें

अगर आप चाहते हैं कि एक ही गमले में पौधा लंबे समय तक मिर्च देता रहे, तो मिट्टी में समय-समय पर खाद डालना जरूरी है. हर कुछ हफ्तों में थोड़ी मात्रा में कंपोस्ट या सड़ी हुई जैविक खाद मिट्टी में मिला सकते हैं। खाद डालने के बाद हल्की गुड़ाई कर दें, जिससे खाद मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाए. पौधे में फूल और मिर्च आने के समय पोषण का ध्यान रखने से पौधा कमजोर होने से बच सकता है.

मिर्च की तुड़ाई और पौधे की देखभाल

जब मिर्च अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसे समय पर तोड़ते रहें. बहुत देर तक मिर्च को पौधे पर छोड़ने से नई मिर्च आने की गति प्रभावित हो सकती है। सूखी पत्तियां और कमजोर टहनियां भी समय-समय पर हटा दें.अगर किसी टहनी पर बहुत ज्यादा फल आ रहे हों तो पौधे को हल्का सहारा दिया जा सकता है. इस तरह नियमित देखभाल करने पर एक ही गमले का पौधा लंबे समय तक हरी मिर्च देता रहता है.

यह भी पढ़ें: गमले में भिंडी उगानी है तो इन बातों का रखें ध्यान

Bhumika Panwar ABP News की Lifestyle डेस्क पर डिजिटल मीडिया इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह Mandsaur University से बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री कर रही हैं. ABP News में वह आर्टिकल और वेब स्टोरी लिखने का काम कर रही हैं, जिससे उन्हें डिजिटल मीडिया में काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है. उन्हें हिंदी में कंटेंट लिखने और नई जानकारी जुटाने में रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
सर्दियां आने से पहले अपने खेत को यूं करें तैयार, दोगुना हो जाएगा मुनाफा
सर्दियां आने से पहले अपने खेत को यूं करें तैयार, दोगुना हो जाएगा मुनाफा
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
आंध्र प्रदेश के 21 जिलों में सूखा घोषित, जानें किन फसलों पर पड़ा असर?
ICAR-IARI ने डिवेलप की Pusa Wheat 3471, किसानों के लिए क्यों है खास?
ICAR-IARI ने डिवेलप की Pusa Wheat 3471, किसानों के लिए क्यों है खास?
Advertisement

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
ज्ञानेश कुमार के साथ पूर्व CEC राजीव कुमार भी निशाने पर, सांसद बोले, 'दोनों...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget