एक्सप्लोरर

Goat Farming: लखपति बना देगी बकरी, सरकार भी देगी 90% तक की सब्सिडी

High Earning in goat farming: अगर पशुपालक या किसान 20 बकरियां पालते हैं तो 2,50,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है.

Subsidy & Precaution for Goat Farming: भारत में पशुपालन व्यवसाय दिन पर दिन लोकप्रिय होता जा रहा है. अब किसान खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी के लिये पशुओं को पालते हैं. खासकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसान अपनी रोजी-रोटी के लिये खेती के साथ-साथ बकरीपालन को दूसरे व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं. बता दें कि वैज्ञानिक तरीके से बकरीपालन करने पर कम लागत में तीन से चार गुना तक अधिक आमदनी हो जाती है. 

वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन
जानकारी के लिये बता दें कि वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करने में सिर्फ दूध उत्पादन के लिये नहीं किया जाता. बल्कि इसमें बकरी की उन्नतशील नस्लों का चयन करके मौसम के अनुरूप उनकी देखभाल करना, उन्हें गर्भित करवाना, मेमना पालन और स्टॉल फीडिंग तकनीक के जरिये चारे पानी उपलब्धता सुनिश्चित करना भी शामिल है. 

  • सबसे पहले बकरी की उन्नतशील नस्लों का चयन किया जाता है. भारत में बकरी की 21 नस्लें पाई जाती है, जिनमें बरबरी, जमुनापारी, जखराना, बीटल, ब्लैक बंगाल, सिरोही, कच्छी, मारवारी, गद्दी, ओस्मानाबादी और सुरती बकरियां अच्छा मुनाफा कमाकर दे सकती हैं.
  • बकरियों के बाड़े में घूमने-फिरने के लिये बड़ा स्थान होना चाहिये, क्योंकि बकरी की कुछ किस्मों को  घूमना फिरना और चरना बेहद पसंद होता है. वहीं कुछ बकरियों को सिर्फ खूंटे से बंधकर भी पाला जा सकता है.
  • बकरी पालन के लिये बरबरी बकरियों की किस्म को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि इस किस्म की बकरियों में बीमारियों की संभावना कम ही होती है. दिनभर में 1 लीटर दूध देने वाली ये बकरी काफी एक्टिव होती है. ये एक बार में 4-5 मेमने दे देती है. तेजी से बढ़ने वाली इस बकरी के मेमने भी जल्दी बड़े हो जाते हैं और बाजार में उनकी अच्छी कीमत मिल जाती है.
  • उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बकरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये बकरी पालकों को अप्रैल से जून के बीच गाभिन करा देना चाहिये. इससे मेमने सही समय पर और स्वस्थ पैदा होते हैं.
  • गर्भावस्था के दौरान बकरी को हरा चारा और दूसरे पोषक तत्व देने चाहिये, इससे बकरियों के साथ-साथ मेमनों की भी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
  • बकरियों के बेहतर पोषण और अच्छे दूध उत्पादन के लिये चारे के साथ-साथ मक्का, मूंगफली की खली, चोकर और मिनरल मिक्चर जरूर देना चाहिये
  • बकरी पालक चाहें तो सूखे चारे के रूप में पौधों की सूखी पत्तियां, गेहूं, धान , उड़द और अरहर  की फसल का भूसा भी खिला सकते हैं
  • समय-समय पर बकरी और मेमनों को टीके लगवायें. अलग-अलग मौसम में उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये पशु चिकित्सक से भी संपर्क करें


सरकार देगी आर्थिक मदद
अगर आप भी किसान हैं और बकरी पालना चाहते हैं तो केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारें इस काम में खर्च कम करने में काफी मदद करती हैं. बात करें राज्य सरकारों की तो हरियाणा राज्य सरकार अपने राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये 90% तक सब्सिडी देने के लिये तैयार है. वहीं केंद्र सरकार भी बकरी पालन के लिये 35% तक आर्थिक अनुदान दे रही हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी बकरी पालनों को रियायत दी जा रही है.

लागत  और आमदनी
बकरी पालन से अच्छी आमदनी लेने के लिये इसे कम से कम 20 बकरियों से साथ शुरु करना बेहतर रहता है. अगर पशुपालक या किसान 20 बकरियां पालते हैं तो 2,50,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है. साथ  में 20 बकरे पालकर किसान 2,00,000 रुपये तक की आमदनी अर्जित कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-

Animal Insurance policy: पशु बीमा पर 70% तक सब्सिडी देगी सरकार, जोखिम के सिर्फ 15 दिन में पायें कवरेज

Pashu Kisan credit Card: गाय, भैंस, मुर्गी और बकरी, सभी के लिये क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा लोन, ये हैं जरूरी दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
धान की फसल में कितनी होगी पैदावार, तय करेगी पहली टॉप ड्रेसिंग, जानें इसका सही समय
Indian Cattle Breeds: खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
खेत जोतने के लिए किस नस्ल के बैलों का किया जाता था इस्तेमाल? आज उनकी कितनी है कीमत
Grow Beans At Home: क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका
क्या घर पर भी कर सकते हैं बीन्स की खेती, जान लें सबसे आसान तरीका
अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, घर की छत पर इस आसान तरीके से उगाएं बढ़िया जीरा
अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, घर की छत पर इस आसान तरीके से उगाएं बढ़िया जीरा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget