एक्सप्लोरर

Frost Effect: किसान भाई सावधान रहें, अभी ठंड से नहीं मिलेगी निजात, इन तीन राज्यों में तो फसलें हो रही हैं बर्बाद

देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में फसलों पर बर्फ की चादर जम गई है. इससे फसलें खेत में ही दम तोड़ रही है. किसानों को अलर्ट रहने की जरूरत है.

Frost Effect On Crop: देश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में पाला अभी भी माइनस में है. हाथ-पैरों में गलन बढ़ रही है. अधिक सर्दी के चलते लोग रजाई में दुबक रहे हैं. वहीं, बड़ी ठंड का असर फसलों पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. फसलों को झुलसा रोग सता रहा है. अभी तक केवल राजस्थान में ही पफसलों पर बपर्फ जमे होने की खबरें सामने आ रही थीं. लेकिन अब अन्य राज्यों में भी बुरा हाल होने लगा है. किसानों के खेत में खड़ी फसल को नुकसान होने लगा है. 

हरियाणा में ठंड से फसल हो रही बर्बाद
हरियाणा में ठंड से फसल बर्बाद हो रही है. रेवाड़ी में पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. चार दिन से जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने से सब्जियों में 30 से 35 और सरसों को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है. खेत में जो बेलवाली पत्तियां लगी हुई हैं. उनमें भी सिकुड़न आ रही है. बेवाल पत्तियों को 50 से 75 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है. किसानों का कहना है कि बैंगन, खीरा, लौकी, गोभी, टिंडा, टमाटर, गाजर, मूली, पालक, धनिया, मेथी व मटर आदि 30 से 35 प्रतिशत तक फसल खराब हो गई है. कड़ाके की ठंड से खेतों में फसलों पर बर्फ की चादर बिछ गई है. 

मध्य प्रदेश में भी बर्फ की चादर से ढकीं फसलें
मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एमपी के छतरपुर के बक्सवाहा में तापमान में गिरावट के कारण पाले की चपेट में फसलें आ गई हैं. इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है. पाले का बुरा असर खेतों में खड़ी चना, अरहर, मसूर, सहित सब्जियों की फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ा है. तापमान में गिरावट से चना, मसूर, बटरा, आलू, टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च की फसलें पाला की चपेट में आ गईं है. स्थानीय किसानों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आकर पहले ही फसलें बर्बाद हो रही थीं. अब पाला फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. 

राजस्थान में तापमान माइनस में हुआ
राजस्थान में भी फसलों की हालत खराब हो रही है. यहां तापमान माइनस में पहुंच गया है. जोधपुर में धनिया, सरसों व अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है. किसानों का कहना है कि 50 प्रतिशत तक फसल उत्पादन में गिरावट दर्ज होने की संभावना है. जिन फसलों पर बर्फ की चादर जमी हुई है. उन्हें नुकसान अधिक हो रहा है. 

किसान ऐसे करें फसलों का बचाव
ठंडे और पाले से बचाव के लिए किसानों को कदम उठाने की जरूरत है. पफसलों को नियमित अंतराल पर सिंचाई करने से पाला असर नहीं करेगा. आसपास का तापमान भी 3 से 4 डिग्री सेल्यिस तक गिर जाएगा. खेत के आसपास धुआं करने से भी तापमान नियंत्रित होता है. वहीं, नर्सरी या खेत में लगी फसलों को प्लास्टिक से ढककर भी तापमान में गिरावट आ जाती है. इससे फसलें पाले के कारण दम नहीं तोड़ती हैं. कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर खेत में गंधक का छिड़काव भी किया जा सकता है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- असली मिसाल तो इन 'डॉक्टर दीदियों' ने पेश की है, घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक
तुलसी के पौधे को रखना है हरा-भरा, डालें ये चीज
तुलसी के पौधे को रखना है हरा-भरा, डालें ये चीज
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget