एक्सप्लोरर

Frost Effect: आलू के बाद सरसों पर पाले का बड़ा खतरा, कृषि विशेषज्ञों ने किया आगाह, फटाफट कर लें बचाव के लिए ये इंतजाम

पाले के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट ने आलू के साथ सरसों की फसल को अधिक नुकसान होने की आशंका जताई है. बचाव के लिए किसानों से जरूरी इंतजाम करने के लिए कहा है.

Frost Effect On Crop: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजस्थान में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका हैं. वहीं कई राज्यों में ठंड के साथ पाला भी परेशान कर रहा है. पाले के कारण हाथ-पैरों ​में गलन हो रही है. यही पाला किसानों को भी परेशान कर रहा है. अधिकांश राज्यों में आलू की बुवाई हो चुकी है. किसानों को डर है कि पाला आलू को नुकसान न पहुंचा दें. वहीं तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई भी हो चुकी है. पाला सरसों को हानि पहुंचा सकता है. ऐसे में विशेषज्ञों ने बचाव करने की सलाह दी है. 

एक सप्ताह पाला पड़ा तो लग सकता है झुलसा रोग  
उत्तर प्रदेश के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट का कहना है कि किसानों को इस मौसम में अलर्ट होने की जरूरत है. यदि एक सप्ताह में घना कोहरा और पाला पड़ा तो आलू की फसल झुलसा रोग की चपेट में आ सकती है. इस रोग में आलू के पौधे की पत्त्ती पर धब्बे आ जाते हैं. पौधे दम तोड़ना शुरू कर देते हैं. 

सरसों की फसल को हो सकता है नुकसान
कोहरा और पाले का असर सरसों की फसल पर देखने को मिल सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक पाला पड़ने पर सरसों का फूल पाले में नष्ट हो जाता है. इससे सरसों की उपज प्रभावित होती है. इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना है. 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बढ़ेगी ठंड
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. अगले कुछ दिन ठंड अधिक पड़ने की संभावना है. इसके अलावा पछाई हवा भी चल रही है. इसकी वजह से मौसम में नमी अधिक रहेगी. ठंडी हवाएं चलेंगी. मौसम नरम होने में थोड़ा समय लग सकता है.

बचाव के लिए खेत के पास धुआं कर दें
एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि यदि पाला अधिक पड़ रहा है तो जिस जगह फसल बोई गई है. उसके आसपास धुआं कर दें. धुएं से ठंड का असर कुछ कम हो जाता है. पाला भी सीधा प्रभाव नहीं डालता. 

तापमान नियंत्रण के लिए सिंचाई करिए
विशेषज्ञों का कहना है कि पाले से फसल झुलस जाती है. फसल के लिए की जाने वाली सिंचाई तापमान नियंत्रण का भी काम करती है. पानी से भी तापमान नहीं बढ़ पाता है और पाला उतना असरकारक नहीं रहता. आलू की फसल में 10 से 15 दिन के अंतर पर सिंचाई कर देनी चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ये हैं 4000 साल पुरानी फसलें, इस तरह खेती करने लगे तो मालामाल कर दे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget