एक्सप्लोरर

खट्टा, मीठा, नमकीन... अब हर स्वाद में उपलब्ध होगा गोमूत्र

यह फ्लेवर्ड गोमूत्र फिलहाल 6 तरह के अलग अलग स्वाद में उपलब्ध है. इसमें मैंगो, ऑरेंज, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, पान और मिक्स फ्लेवर है. इसके एक लीटर की कीमत 200 रुपये के करीब है.

गोमूत्र (Cow Urine) पिछले कुछ वर्षों से ज्यादा चर्चा में है, हालांकि इसका इस्तेमाल औषधीय के रूप में आयुर्वेद में सदियों से होता आ रहा है. आयुर्वेद की मानें तो कई गंभीर बीमारियों में भी इसके सेवन से लाभ होता है. भारत समेत पूरी दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं जो इसका सेवन करते हैं. लेकिन कुछ लोग इसके स्वाद और इसकी बदबू की वजह से चाह कर भी इसे पी नहीं पाते.

अब उन्हीं लोगों की सुविधा के लिए वैज्ञानिकों ने फ्लेवर्ड गोमूत्र की खोज की है. यानी अब गोमूत्र आपको अलग-अलग तरह के स्वाद में उपलब्ध होगा. अगर आपको ऑरेंज पसंद है तो गोमूत्र इस फ्लेवर में मिल जाएगा, अगर आपको मैंगो पसंद है तो गोमूत्र इस फ्लेवर में उपलब्ध होगा और अगर आप पाइनएप्पल के शौकीन हैं तो आपको गोमूत्र इस स्वाद में मिल जाएगा. यानी अब आप खट्टा, मीठा, नमकीन जिस स्वाद और गंध में चाहेंगे आपको गोमूत्र मिल जाएगा.

किसने बनाया फ्लेवर्ड गोमूत्र?

ये बड़ी खोज की है, आईआईटी मुंबई से पीएचडी कर चुके डॉक्टर राकेश चंद्र अग्रवाल ने. उन्होंने इस फ्लेवर्ड गोमूत्र को नाम दिया है संजीवनी रस. इस खोज के बाद वह अब पूरे भारत में मौजूद अलग अलग प्रयोग शालाओं में इसे बनाने की लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. डॉ. राकेश इसे लेकर लंबे समय से रिसर्च कर रहे थे और अंत में उन्हें सफलता मिल ही गई. डॉ. राकेश मानते हैं कि गोमूत्र में कई तरह के एंजाइम्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाते हैं, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि अब वह फ्लेवर्ड गोमूत्र बना कर इसे घर घर तक पहुंचा देंगे.

कितने फ्लेवर में आ रहा है ये संजीवनी रस

मीडिया में छपी खबरों की मानें तो यह फ्लेवर्ड गोमूत्र फिलहाल 6 तरह के अलग अलग स्वाद में उपलब्ध है. इसमें मैंगो, ऑरेंज, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, पान और मिक्स फ्लेवर है. इसे बनाने के लिए फूड ग्रेड कलर और एसेंस का इस्तेमाल किया जाता है. फिलहाल ये कोटा के 6 गोशालाओं में तैयार हो रहा है. लेकिव धीरे धीरे इसे बड़े स्केल पर तैयार करने का भी प्लान है. अगर आप भी इस तरह का फ्लेवर्ड गोमूत्र चाहते हैं तो आपको एक लीटर के लिए कम से कम 200 रुपये खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें: 'अब्दुल्ला ग्रेट' आम चख लिया तो दशहरी भूल जाएंगे... जानिए 120 साल पुराने इस पेड़ की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Growing Same Crop Repeatedly: खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
Chilgoza Farming: भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget