एक्सप्लोरर

Fertilizer Uses: मिट्टी की आंत कहलाता है ये जीव! मिट्टी को बना देता है खाद, किसान भी इस्तेमाल कर ले सकते हैं बंपर पैदावार

खेती में खाद का बड़ा महत्व है. केंचुआ भी जमीन को उर्वरक बनाने का काम करता है. यह मिटटी को खाकर खाद बनाता है. किसान केंचुआ पालन कर अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं.

Earthworm Fertilizer: वैश्विक पटल पर भारत की पहचान खेती से भी है. धान, गेहूं, मक्का, मोटा अनाज, गन्ना समेत अन्य कई फसलों में भारत का डंका विदेशों में बज रहा है. कृषि के मामले में भारत का नाम रोशन करने में यहां के किसानों का हाथ है. केंद्र सरकार के सहयोग से किसान खेती के रकबे को बढ़ाकर उन्नत उपज ले रहे हैं. खेती को उन्नत करने के लिए बेहतर खाद की जरूरत होती है. आज हम आपको यही बताने की कोशिश करेंगे कि आपने अपने आसपास ऐसा ही जीव देखा होगा. जिसका इस्तेमाल कर बेहतरीन खाद बनाया जा सकता है. 

मिट्टी की आंत के नाम से जाना जाता है केंचुआ
केंचुआं का नाम तो आपने सुना होगा. इसकी खूबियों से हो सकता है, वाकिफ है. देखने में यह जीव बेशक भद्दा लगता है. लेकिन उपयोग में जमीन को सोना बनाने का काम करता है. विशेषज्ञ इस जीव को मिट्टी की आंत कहकर भी संबोधित करते हैं. यह मिट्टी व अपशिष्टों को खाद बनाने के काम आता है. केंचुआ की मदद से कार्बनिक अपशिष्ट पदार्थों से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया का वर्मीकम्पोस्टिंग कहलाती है, जबकि कृत्रिम विधि से केंचुआ पालन को वर्मीकल्चर कहते हैं. 

75 करोड़ कृषि अपशिष्ट गांवों में मौजूद
एक आंकड़े के अनुसार, भारत में यहां लगभग 75 करोड़ टन कृषि अपशिष्ट गांवों में उपलब्ध है. केंचुआ इन्हीं अपशिष्ट को उत्तम किस्म की खाद बना सकता है. इससे करीब 2 करोड़ टन कम्पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं. केंचुआ जो खाद बनाता है. वह सामान्य खाद की तुलना में अधिक उपयोगी होता है. 

इस तरह खाद बनाता है केंचुआ
केंचुए का आहार मिटटी व कच्चा जीवांश है. यह अपने वजन के बराबर खाता है और इतना ही खाद निकालता है. जब यह तत्व इसकी पाचन नलीका से गुजरते हैं तो बाहर निकलकर कंपोस्ट में बदल जाते हैं. यह शरीर से छोटे छोटे कास्टिंग के रूप में निकल जाते हैं. केंचुआ खाद मात्र 47 से 75 दिनों में तैयार हो जाते हैं. उसमें उसके कास्ट, अण्डे, कोकून व सूक्ष्म जीवाणु, पोषक तत्व तथा अपचित जैविक पदार्थ होते हैं. ये लंबे समय तक मृदा को उपजाऊ रखते हैं.

केंचुआ के फायदे जानिए
केंचुआ खाद यूरिया, डीएपी के मुकाबले बेहद सस्ता होता है. इन खादों से अधिक और लंबे समय तक के लिए उर्वरक शक्ति बढ़ाता है. इसके प्रयोग से पौधों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलती है. गोबर की खाद की तुलना में वर्मी कंपोस्ट में एक्टीनोमाइसिटिज 8 गुना अधिक होते हैं. फसलों का इम्यून सिस्टम बहुत तेजी से बढ़ता है. केंचुए का एक और लाभ यह है कि ये मिट्टी की जलशोषण क्षमता में 20 प्रतिशत तक बढ़त कर देते हैं. वर्मी कम्पोस्ट में पेरीट्रोपिक झिल्ली होने के कारण क्षेत्र के जल वाष्पीकरण बेहद कम होता है. सिंचाई की जरूरत कम पड़ती है. जहां केंचुआ खाद का प्रयोग किया जाता है. वहां दीमक और खरपतवार कम होते हैं. इसकी फल और सब्जी खाने में टेस्टी होती है. 

केंचुएं का एक लाभ यह भी
केंचुएं का एक और लाभ है कि दो से 4 महीने में इनकी संख्या दो गुनी तक हो जाती है. इस तरह केंचुए को बेचकर भी किसान अच्छी आमदनी कर सकते है. देश में काफी संख्या में दो से चार महीने में केंचुए की संख्या दोगुनी हो जाती है. इस तरह कम्पोस्ट के साथ -साथ केंचुए को बेचकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- असली मिसाल तो इन 'डॉक्टर दीदियों' ने पेश की है, घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli Farming: बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget