एक्सप्लोरर

Crop Damage: हाथियों ने फसलों का नुकसान किया तो भी मिलेगा फसल बीमा का लाभ! यहां हो रहा है प्लान

पशुओं से होने वाले फसल नुकसान को अभी तक फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किया जाता है. उत्तर प्रदेश में इस तरह के फसली नुकसान केा पीएम फसल बीमा योजना के तहत कवर करने के लिए पत्राचार शुरू हो गया है.

Crop Damage Due to Elephants: बाढ़, बारिश, सूखा को दैवीय आपदा माना जाता है. इन आपदाओं से देश के किसानों को हर साल करोड़ों रुपये फसलों का नुकसान होता है. वर्ष 2022 खरीफ सीजन मेें भी बाढ़,  बारिश और सूखे ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. किसानों की फसलों को केवल प्राकृतिक आपदाएं ही नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. पशु भी नुकसान करते हैं. कहीं नीलगाय, हिरन तो कहीं हाथी फसल को बर्बाद कर देते हैं. अब इस प्रदेश में जानवरों से होने वाले नुकसान को पीएम फसल बीमा योजना के तहत लाए जाने की कवायद चल रही हैं. अधिकारियों के स्तर से उत्तर प्रदेश शासन को पत्राचार भी किया गया है. 

उत्तर प्रदेश में चल रही कवायद
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं. वन विभाग के अधिकारी हाथी से होने वाले फसलों के नुकसान के स्थायी समाधान में जुटे हैं. अधिकारियों की कोशिश है कि ऐसे नुकसान को फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाया जाए. अधिकारियों का कहना है कि नुकसान हुई फसल की बीमित धनराशि मिल जाएगी तो इससे किसानों को खासी राहत मिलेगी. 

भारत-नेपाल सीमा से आता है हाथियों का झुंड
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हर साल हाथियों का झुंड आता है. इनमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी प्रमुख है. यह झुंड भारत नेपाल सीमा से होते हुए दक्षिण खीरी के महेशपुर तक जाता है. पीलीभीत के कई गांवों में भी हाथी घूमते हुए देखे जा सकते हैं. हाथी जब खेतों में पहुंचते हैं तो उन्हें खाने के साथ बहुत अधिक नुकसान भी पहुंचाते हैं. लेकिन दुखद यह है कि इन फसलों के नुकसान का किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाता है. 

मुआवजे का आंकलन करने में लगता है समय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि फसल का मुआवजा देने में देर नहीं होती है. फसलों के नुकसान का आंकलन करने की जिम्मेदारी रेवेन्यू डिपार्टमेंट की है. बड़े क्षेत्र में फसल नुकसान का आंकलन, रिपोर्टिंग और बजट की डिमांड करने में समय लग जाता है. अभी तक हाथियों से हुए फसल नुकसान का बीमा किसानों को नहीं मिल पाता है. अब इसे फसल बीमा योजना में लाने की कवायद चल रही है. इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी. इस संबंध में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. 

लेकिन एक तकनीकी पेच भी है
पशुओं से होने वाले नुकसान फसल बीमा योजना में आएगा या नहीं. इसको लेकर तकनीकी पेच भी है. दरअसल, फसल बीमा के दायरे में नेचुरल आपदा से होने वाली फसलों को शामिल किया जाता है. जंगली जानवरों से होने वाले फसली नुकसान को इस योजना में कवर नहीं किया जाता है. अब पत्राचार के बाद बदलाव की उम्मीद जगी है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इन किसानों को प्रति हेक्टेयर दिया जाएगा 13,500 रुपये का सहायता अनुदान, जानें कौन-कौन ले सकता है इस स्कीम का लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget