एक्सप्लोरर

Crop Cultivation: देश में बपंर होगी पैदावार, गेहूं समेत सभी रबी फसलों का रकबा इतने लाख हेक्टेयर बढ़ा

देश में रबी फसलों की बुवाई चल रही है. पिछले साल इसी समय तक रबी का रकबा 423 लाख हेक्टेयर था, जोकि इस साल बढ़कर 450 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है

Agriculture Growth: रबी सीजन चल रहा है. खेतों में किसान रबी फसलों की बुआई कर रहे हैं. रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं हैं. किसानों ने सरकारी केंद्र और बाजार से बेहतर गेहूं के बीज लाकर बोना शुरू कर दिया है. केंद्र सरकार भी अलग अलग स्टेट से गेहूं बुवाई के आंकड़े जुटा रही हैं. अच्छी बात यह है कि देश में हर दिन गेहूं बुवाई का रकबा बढ़ता जा रहा है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि रबी सीजन के दौरान गेहूं की बुवाई जिस तरह से हो रही है. उससे गेहूं का भरपूर स्टॉक मौजूद होगा. केंद्र सरकार के आंकड़ों में चालू रबी सीजन में दो दिसंबर तक सभी रबी फसलों की कुल बुवाई का रकबा  450.61 लाख हेक्टेयर हो गया है. ये एक साल पहले 423.52 लाख हेक्टेयर था. फसलों की बुवाई एरिया में 27 लाख हेक्टेयर की ग्रोथ दर्ज की गई है. 

211 लाख हेक्टेयर हुआ गेहूं का रकबा
खरीपफ की फसलें कटने के बाद देश के सभी राज्यों में रबी फसलों की बुवाई चल रही है. गेहूं की बुवाई अक्टूबर में शुरू होती है. कटाई का समय मार्च और अप्रेल होता है. पिछले दो महीने से देश में गेहूं की बुवाई चल रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी आंकड़ों में गेहूं बुवाई का एरिया सालाना 5.36 प्रतिशत बढ़कर 211 लाख हेक्टेयर हो गया है. 

एक साल पहले था 200 लाख हेक्टेयर
केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इसी समय तक गेहूं का रकबा 200 लाख हेक्टेयर था. अब करीब 211 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल के मुकाबले इस साल गेहूं की बुवाई में 11 लाख हेक्टेयर की बढ़त दर्ज की गई है. राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब में अधिक रकबे में गेहूं बोया गया है. 

धान का भी बुवाई क्षेत्र बढ़ा
धान खरीफ और रबी दोनों ही सीजन में बोया जाता है. लेकिन इसे खरीफ की प्रमुख फसल माना जाता है. धान के कुल उत्पादन को देखें तो 80 प्रतिशत धान खरीफ सीजन में होता है, जबकि 20 प्रतिशत धान रबी सीजन में बोया जाता है. चालू रबी सत्र में दो दिसंबर तक धान की बुवाई का रकबा 10.62 लाख हेक्टेयर हो गया है. यह पिछले साल इसी समय तक 9.53 लाख हेक्टेयर था. यह मामूली बढ़त के तौर पर ही देखा जा रहा है. वहीं, मोटे अनाजों की खेती का रकबा बढ़कर 32.63 लाख हेक्टेयर हो गया है.

दलहन बुवाई का रकबा 4 लाख हेक्टेयर बढ़ा
दलहन की बुवाई भी मौजूदा समय में चल रही है. दलहन बुवाई का रकबा चालू रबी सीजन में दो दिसंबर को बढ़कर 112.67 लाख हेक्टेयर हो गया. एक साल पहले यह यह रकबा 108.57 लाख हेक्टेयर था. दलहन फसल चना बुवाई का एरिया बढ़कर 79.82 लाख हेक्टेयर हो गया है. एक साल पहले यह इसी समय तक 75.80 लाख हेक्टेयर था. मोटे अनाजों की खेती पिछले साल 29.02 लाख हेक्टेयर थी. अब यह बढ़कर 32.63 लाख हेक्टेयर हो गई है. वहीं, तिलहन का रकबा भी 83 लाख हेक्टेयर हो गया है. साल भर पहले यह 75 लाख हेक्टेयर था. रेपसीड सरसों का रकबा पिछले साल 69 लाख हेक्टेयर था, जोकि इस साल 76 लाख हेक्टेयर हो गया है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- जड़ी-बूटियों से लाखों कमा रहा किसान, नहीं होता एक पैसे का खर्च! आप भी जान लें जीरो बजट खेती का ये नुस्खा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Grow Lemon At Home: किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं ताजे-ताजे नींबू, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत 
Growing Same Crop Repeatedly: खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
खेत में बार-बार लगा रहे हैं एक ही फसल, जानें कितनी घट जाएगी पैदावार? 
Chilgoza Farming: भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
भारत में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तान का चिलगोजा, एक फसल से कितनी कमाई?
Real vs fake Seeds Identification: फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान
फसल बुआई के लिए बीज असली है या नकली, ऐसे पहचान करें किसान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget