एक्सप्लोरर

Crop Cultivation: देश में गेहूं, धान, मोटे अनाज के किसानों के लिए जरूरी खबर, इस साल होने वाली है बंपर पैदावार!

इस साल देश रबी की सभी फसलों की बंपर बुवाई हो रही है. केंद्र सरकार ने गेहूं, धान, मोटा अनाज, सरसों के जो आंकड़े जारी किए हैं. वो संतोषजनक हैं.

Crop Cultivation In India: देश में अनाज का संकट पैदा नहीं होगा. रबी फसलों की खूब बुवाई की जा रही है. केंद्र सरकार के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं. उनसे आने वाले दिनों में अनाज की कोई दिक्कत नहीं होगी. केंद्र सरकार ने हाल में चालू रबी सत्र में रबी फसलों की बुवाई के आंकड़े जारी किए हैं. गेहूं, धान, मोटा अनाज समेत अन्य फसलों का रकबा देश में बढ़ा है. किसान अभी देश में रबी फसलों की बुवाई कर रहे हैं. बंपर बुवाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले साल इसी समय तक 457.80 लाख हेक्टेयर में रबी पफसलों की बुवाई हो गई थी. इस साल यह बढ़कर 526.27 लाख हेक्टेयर हो गया है।

गेहूं बुवाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर से अधिक बढ़ा
रबी सीजन की फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है. इनका कटान मार्च-अप्रैल में होता है. चालू रबी सत्र में गेहूं बुवाई का रकबा 25 प्रतिशत बढ़ गया है. यह पिछले सीजन में इसी समय तक 203.91 लाख हेक्टेयर था. अब यह 255.76 लाख हेक्टेयर हो गया है. गेहूं के बुवाई क्षेत्र में वृद्धि एग्रीकल्चर इकॉनमिक ग्रोथ के लिए अच्छा इंडीकेशन है. फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) में घरेलू उत्पादन पिछले वर्ष के मुकाबले घटकर 10 करोड़ 68.4 लाख टन रह गया था.

अन्य फसलों के रकबे की स्थिति ये रही
केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर तक जो आंकड़े जारी किए हैं. उसके अनुसार, धान का रकबा 10.42 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 11.86 लाख हेक्टेयर हो गया है. दलहन बुवाई की स्थिति देखें तो इस साल 127.07 लाख हेक्टेयर में दलहन बोई जा चुकी है. जबकि इसी अवधि तक पिछले साल 123.77 लाख हेक्टेयर दलहन बोई गई थी. चने का रकबा 87.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 89.42 लाख हेक्टेयर हो गया है. मोटे अनाज के रकबे में करीब 4 लाख हेक्टेयर का इजाफा हुआ है. पिछले साल यह 32.05 लाख हेक्टेयर था. इस साल यह 36.39 लाख हेक्टेयर हो गया है. 

तिलहन का आंकड़ा ये रहा
तिलहन को खाद्यान्न श्रेणी में नहीं रखा जाता है. इस साल तिलहन का रकबा 95.19 लाख हेक्टेयर हो गया है. जबकि पिछले साल यह 87.65 लाख हेक्टेयर था. सरसों रबी सत्र की प्रमुख तिलहन फसल है. इसका एरिया बढ़कर 80.78 लाख हेक्टेयर से 87.95 लाख हेक्टेयर हो गया है. 

राज्यों में ये रहे फसल बुवाई के हाल 
केंद्र सरकार ने फसल बुवाई का राज्यवार भी आंकड़ा जारी किया है. उत्तर प्रदेश में 20.09 लाख हेक्टेयर, मध्य प्रदेश 13.48 लाख हेक्टेयर, राजस्थान 5.32 लाख हेक्टेयर, गुजरात 2.61 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र 2.43 लाख हेक्टेयर, बिहार 2.24 लाख हेक्टेयर, पंजाब 1.32 लाख हेक्टेयर और हरियाणा 1.28 लाख हेक्टेयर में रबी की बुवाई हुई है. इन राज्यों में पिछले साल की अपेक्षा इस साल रबी फसलें अधिक बोई गई हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कश्मीर वाले ट्यूलिप अब गमले में भी उगा सकते हैं, यहां जानें घर को गुलजार बनाने का पूरी तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप सिंचाई से बदल जाएगी खेती, सरकार दे रही लाखों की मदद
ड्रिप सिंचाई से बदल जाएगी खेती, सरकार दे रही लाखों की मदद
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ट्रैक्टर पर 2.45 लाख सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
इस महीने करें इन फसलों की खेती, कमाएंगे बंपर मुनाफा
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट
एमपी में 19 पर्सेंट कम बारिश, धान-सोयाबीन की फसलों पर संकट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget