एक्सप्लोरर

Crop Compensation: किसानों को राहत, यहां सरकार ने 8.68 लाख किसानों के लिए जारी किए 200 करोड़, ये थी वजह

किसानों की मदद के लिए राज्य सरकारें आगे आ रही हैं. आंध्र प्रदेश गवर्नमेंट ने 8 लाख से अधिक किसानों के खाते में फसल नुकसान और लोन के लिए 200 करोड़ जारी किए हैं.

Crop Ruined Due to Rain: खरीफ सीजन की फसलों को बाढ़, बारिश और सूखे ने खासा नुकसान पहुंचाया है. किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है. किसान भी केंद्र व राज्य सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं. स्टेट गवर्नमेंट भी अपने स्तर से किसानों की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं. अब आंध्र प्रदेश गवर्नमेंट ने किसानों की मदद के लिए कदम बढ़ाए हैं. किसानों को उनकी फसलों के नुकसान के लिए धनराशि जारी कर दी गई है. सरकार के इस निर्णय से किसान खुश हैं.

8.68 लाख किसानों के खाते में जारी किए 200 करोड़
आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने राहत दी है. मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने 8.68 लाख किसानों के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी किसानों के खाते में धनराशि इनपुट सब्सिडी और वाईएसआर सुन्ना वड्डी पंटा रनालु (ब्याज मुक्त ऋण) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी. 

किसानों को इस तरह वितरित किया पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को जो 200 करोड़ रुपये जारी किए हैं. उसमें से 39.39 करोड़ रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में 45,998 किसानों के खातों में जमा किए जाएंगे. यह धनराशि उन किसानों के लिए जारी की गई है, जिनकी खरीफ फसल वर्ष 2022 में बारिश और बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई थी.  वहीं 160.55 करोड़ रुपये की धनराशि 822411 छोटे, सीमांत और वास्तविक कृषकों और बागवानों के बैंक खातों में ब्याज सबवेंशन के रूप में जमा की जाएगी. यह उन किसानों के लिए है, जिन्होंने रबी 2020-21 के लिए 1 लाख रुपये तक फसल के लिए लोन लिया है. 

ऐसे काम करती है इनपुट सब्सिडी योजना
आंध्रप्रदेश में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है. इनका लाभ भी किसानों को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश योजनाओं की मदद से किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना है. वहीं, इनपुट सब्सिडी योजना के तहत भी किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई करना है. योजना के तहत उस सीजन के आखिर तक किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाती है.  जुलाई और अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था. इसी के लिए 45,998 किसानों की आर्थिक मदद की गई है

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- यहां से आधे दामों पर खरीदें पशु चारा, साइलेज पर भी 75% सब्सिडी... कम खर्चे में कर सकेंगे पशुपालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान गांव में ऐसे शुरू कर सकते हैं खाद की दुकान, जान लें प्रोसेस
किसान गांव में ऐसे शुरू कर सकते हैं खाद की दुकान, जान लें प्रोसेस
अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
Stevia Cultivation Profit: ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget