एक्सप्लोरर

Animals Coughing: इंसान ही नहीं पशुओं को भी जुकाम होता है, बस ये लक्षण दिखें तो तुरंत इलाज करा दीजिए

जैसे इंसान खांसी, जुकाम की चपेट में आते हैं. ऐसे ही पशु भी जुकाम से पीड़ित होते हैं. बस समय रहते लक्षणों को पहचानकर उनके इलाज की जरूरत होती है. इलाज न मिलने पर परेशानी बढ़ सकती है.

Buffalo Coughing: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. पाला और कड़ाके की सर्दी के कारण हाथ-पैरों की गलन बढ़ गई है. कई जगहों पर अभी भी तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है. ठंड इतनी अधिक है. इंसान ही नहीं, पशुओं का भी हाल बेहाल है. पशु बीमार पड़ रहे हैं. पशुपालक उनके उपचार के लिए डॉक्टरों के चक्कर काट रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैसे बच्चे, बडे, बूढ़े सभी जुकाम होता है. वैसे ही पशु भी ठंड, जुकाम जैसी समस्या से पीड़ित होते हैं. आज यही जानने की कोशिश करते हैं. 

पशुओं में जुकाम के लक्षण
आम इंसान को जुकाम होने पर नाक से पानी आने लगता है. कई बार नाक जाम हो जाती है. गले में खराश, आवाज भारी हो जाती है. छींक, खांसी और अन्य लक्षण दिखने लगते हैं. जुकाम से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करा लेता है. लेकिन पशुओं के साथ दिक्कत होती हैं. वो खुद डॉक्टर के पास नहीं जा सकते हैं. पशुपालक को ही उनके लक्षणों को पहचानकर उन्हें इलाज कराने की जरूरत होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी पशु (गाय, भैंस व अन्य) को जुकाम हो रहा है तो उसकी नाक, आंख से पानी आने लगता है. भूख कम लगती है. शरीर के रोएं खड़े हो जाते हैं. पशु कुछ सुस्त हो जाता है. 

इस तरीके से मिल जाती है राहत
यदि जुकाम संबंधी समस्या पशु में दिख रही है तो राहत देने के लिए उसका घरेलू इलाज भी किया जा सकता है. एक बाल्टी गरम पानी के ऊपर सूखी घास रख दें. बीमार पशु के चेहरे को बोरे से ढक दें. इस दौरान पशु का नाक व मुंह खुला रहने दें. बाद में खौलते पानी में रखी घास पर तारपीन का तेल गिरा दें. इसकी भाप रोगी पशु को दिलवाएं. इससे पशु को काफी लाभ होगा. परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

निमोनिया से भी पशु को बचाएं
अधिक ठंड होने पर जिस तरह लोगों निमोनिया की चपेट में आते हैं. इसी तरह पशुओं को भी निमोनिया हो जाता है. निमोनिया होने पर पशु को बुखार आता है और वह जुगाली करना बंद कर देता है. आंख, नाक से पानी आना शुरू हो जाता है. निमोनिया होने पर पशु को ठंड में खुले में बिल्कुल न छोड़ें. गर्म स्थान पर रखने से फायदा होगा. पशुओं को निमोनिया से बचाने के लिए गर्म स्थानों पर बांधे. धूप निकलने पर बाहर बांध दें. गर्म पानी से उन्हें नहलाएं. परेशानी बढ़ने पर तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- कैसे पता लगाएं कि आलू जमीन के अंदर पककर तैयार हुआ है या नहीं, यहां जान लें सबसे आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मात्र 3 महीने में तैयार हो जाती हैं ये फसलें, बेचकर तुरंत फायदा उठा सकते हैं किसान
मात्र 3 महीने में तैयार हो जाती हैं ये फसलें, बेचकर तुरंत फायदा उठा सकते हैं किसान
खुद का डेयरी या पोल्ट्री फार्म खोलने का शानदार मौका, राष्ट्रीय पशुधन मिशन से मिल रही मोटी रकम
खुद का डेयरी या पोल्ट्री फार्म खोलने का शानदार मौका, राष्ट्रीय पशुधन मिशन से मिल रही मोटी रकम
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
सबसे ज्यादा कहां पैदा होता है नूरजहां मैंगो, कैसे कर सकते हैं इसकी खेती?
मानसून में किस फूल की खेती रहती है सबसे बेस्ट, किसान भाई जान लें अपने काम की बात
मानसून में किस फूल की खेती रहती है सबसे बेस्ट, किसान भाई जान लें अपने काम की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!
Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget