एक्सप्लोरर

Crop Purchase: इस बार दोगुना होगा केंद्र सरकार का बफर स्टॉक, इतने लाख टन गेहूं और चावल की होगी खरीद

देश में खाद्यान्न की कमी ना हो और किसानों को MSP पर फसलों के दाम मिल जाएं. इसी को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट ने यह कदम उठाए हैं.

Buffer Stock: खरीफ़ फसलों की कटाई होने लगी है. देश में खाद्यान्न की कमी ना हो और किसानों को MSP पर फसलों के दाम मिल जाएं, इसी को लेकर सेंट्रल गवर्नमेंट ने कदम उठाए हैं. खाद्यान्न खरीद के मामले में इस बार सेंट्रल गवर्नमेंट का बफर स्टॉक दोगुना होगा. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय इस बार 518 लाख टन चावल और 13.71 लाख टन मोटे अनाज की सरकारी खरीद का लक्ष्य किया है. केंद्र सरकार ने खाद्यान्न खरीद के लिए ग्राउंड लेवल पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

सेंट्रल पूल में होगा दोगुने से अधिक स्टॉक

स्टाफ का निर्धारित मानक 75 लाख टन गेहूं और 136 लाख टन चावल है, जबकि इस बार गेहूं और चावल बड़ी मात्रा में खरीदे जा रहे हैं. इस हिसाब से देखें तो बफर स्टॉक में पिछले साल के मुकाबले दोगुने से अधिक गेहूं और चावल मौजूद मौजूद होगा.

केंद्रीय योजना के संचालन में नहीं आएगी अड़चन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना इस सितंबर में अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दी गई है. अब यह योजना दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी. इस योजना पर 44762 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा. यह खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी. इसी के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट ने अपने बफर स्टॉक को दोगुना किया है. खाद्य मंत्रालय का दावा है कि गोदामों में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है. इससे नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत दिए जाने वाले अनाज की सप्लाई में कोई अड़चन नहीं आएगी.

मोटा अनाज खरीदने पर अधिक जोर

सेंट्रल गवर्नमेंट के अफसर गेहूं और चावल खरीद की लगातार समीक्षा कर रहे हैं. सरकार की कोशिश है कि मोटे अनाज का भंडार भी ठीक-ठाक कर लिया जाए. इसकी खरीद को भी मोटिवेट किया जाए. पिछले वर्ष खरीफ सीजन में ही 6. 30 लाख टन मोटे अनाज वाली फसलों की खरीद हुई थी. सेंट्रल गवर्नमेंट में इसका टारगेट अब दोगुने से अधिक कर दिया है.

यह भी पढ़ें :

Paddy Diseace: एक दवा से भारत की बजाय पाकिस्तान का कारोबार बढ़ा, Pusa Institute ने 3 नई प्रजाति बना टेंशन ही खत्म कर दी

Paddy Purchase: इन दो राज्यों में आज से धान खरीद शुरू, मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका
गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget