एक्सप्लोरर

पीएम किसान निधि पर बड़ी अपडेट, जानिए किन लोगों को नहीं मिलेंगे पैसे

देश भर में ऐसे कई किसान हैं, जिनकी 13वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. जाहिर सी बात है अगर अभी तक 13वीं किस्त नहीं आई है तो 14वीं किस्त आने में भी समस्या होगी.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) से किसानों को काफी लाभ हो रहा है. उम्मीद है कि पीएम किसान निधि की अगली किस्त जून के पहले हफ्ते में जारी कर दी जाएगी. एक तरफ जहां हर किसान खुश है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ किसान दुखी हैं. इसके पीछे कारण है कि उनके किसान निधि के पैसे नहीं आ रहे और अगर इस बार भी इन किसानों के खाते में पैसे नहीं आएं तो मुसीबत और बढ़ जाएगी.

दरअसल, कई किसान हैं, जिनके खाते में कुछ टेक्निकल समस्याओं के कारण पैसे नहीं आ पा रहे हैं. अब उन किसानों से अपील की गई है कि वो 14वीं किस्त आने से पहले पहले अपनी इन समस्याओं को हल करा लें. आपको बता दें, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रूपये 2000 रुपये के तीन किस्तों में डालती है. अब तक किसान 13 किस्तों का लाभ उठा चुके हैं और 14वीं किस्त जून के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है.

समस्याओं का निपटारा कैसे करें?

देश भर में ऐसे कई किसान हैं, जिनकी 13वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. जाहिर सी बात है अगर अभी तक 13वीं किस्त नहीं आई है तो 14वीं किस्त आने में भी समस्या होगी. अब सवाल उठता है कि इस समस्या का निपटारा कैसे हो? आपको बता दें देश भर में इन समस्याओं से किसानों को राहत देने के लिए सरकार की ओर से शिविर लगाए गए हैं और वहीं से इनकी सभी समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है. अगर आप भी किसी तरह की टेक्निकल समस्या से जूझ रहे हैं और आपके अकाउंट में किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है, तो तुरंत अपने नजदीकी शिविर में जाएं और अपनी समस्या का निपटारा कराएं.

कैसे मिलेगी 14वीं किस्त

14वीं किस्त पाने के लिए सबसे पहले किसान भाईयों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा. अप्लाई करने के दौरान आपको वहां अपने कुछ दस्तावेजों की जानकारी देनी होगी, इसलिए अप्लाई करने से पहले अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड, कृषि कार्ड और अन्य कागजात संभाल कर रख लें. आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेप बाय स्टेप सभी प्रोसीजर को पूरा करना होगा और फिर अंत में इसे सबमिट कर देना होगा.

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे छोटा ट्रैक्टर, पावर भी है काफी ज्यादा और कीमत है बेहद कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget