एक्सप्लोरर

आम बजट 2018: सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटर्स, लिफ्ट

पूरे देश के रेलवे नेटवर्क में कुल 2589 एस्केलेटर्स लगाए जाएंगे, जिनमें कांदिवली, मटुंगा, बांद्रा, चर्चगेट, दादर, एफिफिंस्टन रोड, महालक्ष्मी और योगेश्वरी समेत पूरे मुंबई में 372 स्टकेलेटर लगाने की योजना है.

नई दिल्ली: रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी को आने वाले बजट में देश के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर्स्स और लिफ्ट लगाने का प्रावधान किया जाएगा. इससे वृद्ध और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति समेत सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर ऊंचाई पर चढ़ने उतरने में सहूलियत मिलेगी.

पूरे देश के रेलवे नेटवर्क में कुल 2589 एस्केलेटर्स लगाए जाएंगे, जिनमें कांदिवली, मटुंगा, बांद्रा, चर्चगेट, दादर, एफिफिंस्टन रोड, महालक्ष्मी और योगेश्वरी समेत पूरे मुंबई में 372 स्टकेलेटर लगाने की योजना है.

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया बड़े पैमाने पर एस्केलेटर्स और लिफ्ट लगाने से प्रति यूनिट लागत में कमी आएगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक एस्केलेटर्स पर एक करोड़ रुपये की लागत आती है जबकि एक लिफ्ट पर 40 लाख रुपये खर्च होते हैं.

रेलवे ने हाल ही कहा था कि शहरी और सब-अर्बन इलाकों के रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर्स लगाने के लिए वहां की आमदनी की जगह रेल यात्रियों की संख्या को मानक बनाया है.

नए मानक के मुताबिक, जिन रेलवे स्टेशनों पर 25,000 या उससे ज्यादा यात्री नियमित तौर पर पहुंचते हैं वहां लिफ्ट व एस्केलेटर्स की सुविधा प्रदान की जाएगी. पहले लिफ्ट व एस्केलेटर्स की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन की सालाना आय आठ करोड़ रुपये से 60 करोड़ रुपये होना आवश्यक थी.

अधिकारी ने बताया कि इस बार रेल बजट में सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. लिहाजा, शहरी और उपनगरीय इलाकों के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का फैसला लिया गया है. अगले वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में एस्केलेटर्स लगाने के प्रावधान को अंतिम रूप दिया गया है.

रेल बजट को आम बजट में ही शामिल कर लेने के बाद से पिछले साल से रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जाता है. इस बार एक फरवरी को वित्तमंत्री आम बजट में समाहित रेलवे के लिए बजटीय प्रावधान पेश करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget