एक्सप्लोरर
कल सिंगापुर में होगी ट्रंप-किम की महामुलाकात, मीटिंग से पहले सैंटोसा आइलैंड के सभी रेस्तरां बंद
1/6

खबरों के मुताबिक सिंगापुर के सैंटोसा आइलैंड के कैपेला होटल में ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात होगी. खास बात ये है कि कल यानि कि 12 जून को होने वाली मीटिंग के लिए आइलैंड के सभी रेस्तरां बंद कर दिए गए हैं. पहली बार तानाशाह किम जोंग ने किसी कूटनीतिक आयोजन के लिए विदेशी धरती पर कदम रखा है.
2/6

मेजबान सिंगापुर ने भी इस ऐतिहासिक बैठक के लिए 10 करोड़ रूपये खर्च किया है. सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग ने कहा है कि इस बैठक पर करीब 20 मिलियन सिंगापुर डॉलर (10 करोड़ रुपये से ज्यादा) का खर्च आएगा. उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए ये पूरा खर्चा सिंगापुर सरकार उठाएगी. दरअसल उत्तर कोरिया ने इस बैठक के लिए होटल बिल चुकाने से मना कर दिया है. वहीं अमेरिका ने भी कहा है कि वो उत्तर कोरिया का खर्च नहीं उठाएंगे. इसलिए सिंगापुर सरकार ने खर्च वहन करने पर सहमति जताई. सेंट रेजिस होटल के एक दिन का खर्च 8000 डॉलर है.
Published at : 11 Jun 2018 08:50 AM (IST)
View More
Source: IOCL
























