टीवी की झांसी की रानी उर्फ उल्का गुप्ता का आखिर क्या है बिहार कनेक्शन, स्लाइड्स के जरिए जानें

उल्का गुप्ता को आखिरी बार बन्नी चाऊ होम डिलीवरी शो में देखा गया था

उल्का का मुंबई में जन्मीं और यहीं पली बढ़ी हैं

बहुत कम लोग ही इस बारे में जानते होंगे कि उल्का बिहार के सहरसा से ताल्लुक रखती हैं

उल्का के पिता अपने करियर की वजह से मुंबई शिफ्ट हो गए थे

मालूम हो उल्का के पिता भी एक एक्टर हैं जिन्हें टीवी शोज और फिल्मों में साइड रोल करते देखा जाता है

उल्का को भी एक्टिंग करना बेहद पसंद था ऐसे में उन्होंने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया

उल्का ने महज 10 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी

उल्का को सबसे पहले टीवी शो रेशम दान में देखा गया था

उल्का को कई बार अपनी डार्क स्किन की वजह से रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा