व्रत में ऐसे बना सकते हैं साबूदाना की खिचड़ी

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

साबूदाने की खिचड़ी, खीर या टिकिया खाकर शरीर को वृत में उचित ऊर्जा दी जा सकती है

Image Source: freepik

साबूदाना खिचड़ी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होती है, जो इसे एक ऊर्जावान और पौष्टिक नाश्ता बनाता है

Image Source: freepik

साथ ही इसमें पोटैशियम होता है जो व्रत के दौरान ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

Image Source: freepik

भारत में इसको बनाने के बहुत से तरीके हैं, आइए जानते हैं इसको बनाने का एक असान तरीका

Image Source: pexels

खिली-खिली खिचड़ी बनाने के लिए 1 कप साबूदाने को 2 से 3 घंटे पानी में भिगो दें

Image Source: pixabay

तड़का के लिए कड़ाही में घी गरम करके हरी मिर्च और करी पत्ता का तड़का लगाएं

Image Source: freepik

इसके बाद मूंगफली के दाने और कटे हुए उबले आलू डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें

Image Source: pexels

फिर साबूदाना, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक ढककर पकाएं

Image Source: freepik

इसके अलावा आप ऊपर से नींबू का रस या हरा धनिया भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद बढ़ता है

Image Source: freepik