घर पर ऐसे बनाएं हींग वाले टेस्टी आलू

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

हमारे देश में आलू की सब्जी किसको पसंद नहीं आती

Image Source: pixabay

बाजारों में भी सारी सब्जियों के मुकाबले आलू की ज्यादा बिक्री होती है

Image Source: pixabay

क्या आपने कभी हींग वाले आलू बनाए हैं? आइए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं

Image Source: pixabay

सबसे पहले 4-5 मध्यम आकार के आलू उबालकर उसे छीलकर टुकड़ों में काट लें

Image Source: pixabay

फिर एक कड़ाही में 2 चम्मच सरसों के तेल को गरम करें, फिर उसमें 1 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच राई और 1/2 चम्मच हींग डाल दे

Image Source: pexels

मसालों में 1/2 चम्मच हल्दी, 1-2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर डालें

Image Source: pexels

कटे हुए आलू को कड़ाही में डालें और उसे अच्छी तरह मसालों से मिलाएं

Image Source: pexels

अब आलू को मध्यम आंच पर भूनें जब तक कि वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं

उसमें नमक डालें, कटा हरा धनिया डालकर मिला लें और इसे रोटी या पराठे के साथ खाएं

Image Source: pexels