घर पर कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

खाने में अगर अचार मिल जाए तो स्वाद बढ़ जाता है

Image Source: pexels

काफी लोग सलाद में ऐसे ही मिर्च खाना पसंद करते है, लेकिन आप मिर्च का टेस्टी आचार भी बना सकते हैं

Image Source: pexels

चलिए आपको बताते हैं मिर्च के अचार की रेसीपी

Image Source: pexels

250 ग्राम हरी मिर्च को धोकर उसे अच्छी तरह सुखा लें, फिर उसके बीच में हलका चीरा लगा दें

Image Source: pexels

एक बर्तन में 2 चम्मच सौंफ, 2 चम्मच पीली सरसों, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच जीरा को लो फ्लेम पर हल्का भून लें, फिर उसे दरदरा पीस लें

Image Source: pexels

पिसे हुए मसालों में 1 चम्मच हल्दी, 1-2 चम्मच अमचूर पाउडर , 1 चम्मच काला नमक और साधारण नमक मिला लें

Image Source: pexels

फिर मसाले में 2-3 बड़े चम्मच गरम सरसों का तेल मिला लें, जिससे मसाला थोड़ा गीला हो जाए

Image Source: pexels

इस मसाले को मिर्च में अच्छी तरह भर कर मिर्च को कांच के जार में रखें और ऊपर से तेल डाल दें

Image Source: pexels

इसे 2-3 दिन धूप में रखें, जिससे अचार का स्वाद बढ़ेगा और यह लंबे समय तक चलेगा

Image Source: pixabay