मटर मशरूम की सब्जी स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन व्यंजन है. जिसे हर कोई पसंद करता है
Image Source: pexels
इसका आनंद अक्सर रोटी, परांठे या चावल के साथ लिया जाता है
Image Source: pexels
यह स्वादिष्ट व्यंजन अपने देसी स्वाद और पौष्टिकता की वजह से जाना जाता है
Image Source: pexels
सही मसालों के चुनाव और आसान तरीके से आप इस सब्जी को घर पर भी बना सकते है. बस जान लें यह रेसिपी
Image Source: pexels
मटर मशरूम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ताजी मटर और मशरूम लें, आप फ्रोजन मटर का भी उपयोग कर सकते हैं. अब मशरूम को अच्छी तरह धोकर सुखाएं
Image Source: pexels
सबसे पहले कड़ाही में तेल डालकर दो बारीक कटे प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं और फिर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं
Image Source: pexels
थोड़ी देर पकाने के बाद अब एक बारीक कटा हुआ टमाटर मिलाएं और उसे भी अच्छी तरह पकाएं
Image Source: pexels
अब इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर डालें और तेल अलग होने तक पकाएं
Image Source: pexels
मसालें पकने के बाद कड़ाही में मटर और मशरूम मिलाएं, थोड़ी देर पकाने के बाद काड़ाही में पानी डालें और सब्जी को ढक दें. कुछ ही मिनट में तैयार है आपकी स्वादिष्ट मटर मशरूम की सब्जी