घर पर ऐसे बनाएं सूजी का हलवा

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

सूजी का हलवा बहुत ही लोकप्रिय इंडियन डिजर्ट है

Image Source: freepik

भारत में आमतौर पर पूजा के मौके पर सूजी का हलवा बनाया जाता है

Image Source: freepik

क्या आप को पता है सूजी के हलवे को रवा शीरा भी बोलते हैं

Image Source: freepik

हलवा बनाने के लिए आप को 1 कप सूजी, 1 कप चीनी, 4 कप पानी, ½ कप घी, ¼ टी स्पून इलाइची, 1 टेबल स्पून बादाम लेना है

Image Source: freepik

फिर एक पैन में घी डालें, घी पिघलने लगे तो उसमें सूजी डालें और इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें

Image Source: freepik

इसी समय दूसरी तरफ़ एक पैन में जरूरत के मुताबिक पानी लें और उसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर चाशनी तैयार कर लें

Image Source: freepik

जब सूजी हल्की ब्राउन हो जाए तो आप इसमें चाशनी या इलाइची डालें और एक उबाल आने दें, इसके बाद आंच को धीमी करके तब तक पकाएं जब पानी पूरी तरह न सूख जाए

Image Source: freepik

हलवा बनाते समय लम्बे हैंडल वाला पैन का यूज करें क्योंकि जब आप सूजी में चाशनी डालेंगे तो उसमें काफी भाप बनती है और छिटों से आपके हाथ जल भी सकता है

Image Source: freepik

बादाम डालकर गार्निश करें और गर्म- गर्म सर्व करें

Image Source: freepik