घर पर ऐसे बनाएं लौंग लता

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

यूपी कि मशहूर मिठाई लौंग लता, जिसे हर त्योहार पर खाया जाता है

Image Source: freepik

अब आप भी इसे घर में ही बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे

Image Source: freepik

सबसे पहले मैदा छान लें और एक छोटी चम्मच घी डालकर कम पानी से मुलायम आटा गूंथ लें

Image Source: freepik

फिर किसी पैन में मावा डालकर कम आंच में हल्का गोल्डन होने तक भून लें, अब इसमें भरावन के लिए नारियल, इलायची पाउडर, खसखस और मेवा डालकर मिला लें

Image Source: freepik

अब एक दूसरे पैन में चीनी और 1 कप पानी डालकर चाशनी बना लें, चाशनी तैयार होने पर इसमें गुलाब जल मिलाकर गैस बंद कर दें

Image Source: freepik

लौंग लता बनाने के लिए आटे से छोटी लोइयां बनाकर बेल लें

Image Source: freepik

बेली हुई रोटी में एक बड़ी चम्मच भरावन भरकर चारों ओर से बंद कर लें और ऊपर से लौंग लगा दें

Image Source: freepik

अब कढ़ाई में घी डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म होने के लिए रख दें ,घी गर्म होने पर लौंग लता डालकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें

Image Source: freepik

इसके बाद लौंग लता को 15 से 20 मिनट के लिए चाशनी में डालकर रख दें, जब लौंग लता चाशनी में नरम हो जाए तो इन्हें निकालकर किसी प्लेट में रख दें

Image Source: freepik