घर में कैसे बनाएं मोरिंगा के टेस्टी पकौड़े

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

मोरिंगा एक सेहतमंद सब्जी है, जिसे सहजन भी कहते हैं

Image Source: pexels

मोरिंगा को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, आपने सहजन की सब्जी तो कई बार खाई होगी

Image Source: pexels

लेकिन क्या आपने कभी स्वादिष्ट और हेल्दी मोरिंगा के पकौड़े खाए है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

Image Source: pexels

मोरिंगा के पकौड़े बनाने के लिए, लगभग 100-200 ग्राम सहजन की ताजी पत्तियां या फूल लेकर उसे अच्छी तरह धो कर सुखा लें

Image Source: pexels

घोल बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप बेसन, पत्तियां- फूल, 1 कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन, हींग, नमक और हल्दी डालकर मिला लें

Image Source: pexels

इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. उसे पतला न करें, वरना इससे पकौड़े कुरकुरे नहीं बनते

Image Source: pexels

फ्राई करने के लिए कढ़ाही में तेल गरम करके उसमें तैयार घोल के छोटे-छोटे हिस्से बनाकर डालें

Image Source: pexels

पकौड़े को कुरकुरा बनाने के लिए उसे मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पलट-पलट कर तलें

Image Source: pexels

साथ ही एक्स्ट्रा तेल सोखने के लिए पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें

Image Source: pexels