घर में कैसे बना सकते हैं टेस्टी लिट्टी चोखा?

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pinterest

लिट्टी जो गेहूं के आटे से बनी एक लोई होती है और भुने हुए बेसन या सत्तू के मिश्रण से भरी होती है

Image Source: pinterest

पहले एक बड़ा कटोरा लें और उसमें गेहूं का आटा, 2 चम्मच घी, बेकिंग पाउडर, अजवाइन और नमक मिलाएं

Image Source: pinterest

आटे को नरम और चिकना होने तक गूंथने के लिए उसमें आधा कप पानी डालें

Image Source: pinterest

आटे पर आधा चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना कर लें और लगभग 20 मिनट के लिए रख दें

Image Source: pinterest

एक बड़े कटोरे में सत्तू, नींबू का रस, नमक, प्याज, जीरा,धनिया, अदरक- लहसुन का पेस्ट और सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिला लें

Image Source: pinterest

लिट्टी को बीच में भरावन रखें और आटे को अच्छी तरह से मोड़ें ताकि भरावन बाहर न निकले. फिर कुछ देर में लकड़ी या कोयले से आग तैयार करें, इस आग में सारी लिट्टी को सेंक लें

Image Source: pinterest

चोखा बनाने के लिए बैंगन को तब तक भूनते रहें जब तक पक न जाए और चाकू की मदद से देखें कि वह कितना पका है

Image Source: pinterest

फिर आप इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, प्याज, धनिया, लहसुन और सरसों का तेल मिला दें. चोखा को टेस्टी बनाने के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं

Image Source: pinterest

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपका चोखा भी तैयार है. लिट्टी के साथ इसका आनंद लें

Image Source: pinterest