घर पर कैसे बना सकते हैं दाल बाफले

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

राजस्थान और इंदौर की कुछ खास रेसिपी में से एक है दाल बाफला

Image Source: pixabay

बाफला बनाने के लिए 500 ग्राम गेहूं के आटे 100 ग्राम सूजी, नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं

Image Source: pixabay

फिर थोड़ा घी मिलाकर पानी से सख्त आटा गूंथ लें और 15 मिनट के लिए ढ़ककर रख दें

Image Source: pixabay

आटे की मुठ्ठी के आकार की लोइया बना लें अंगूठे से थोड़ा दबा दें फिर लोइया को खौलते पानी में 15-20 मिनट तक उबालें जब तक ये उपर तैरने न लगें

Image Source: pixabay

उबलने के बाद इन बाफ़लों को छानकर एक तवे या ओवन में धीमी आंच पर सेकें

Image Source: pixabay

अरहर की दाल को धोकर कुकर में नमक और हल्दी के साथ 3 सीटी तक पका लें

Image Source: pixabay

फिर एक पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा, हींग, लहसुन और हरी मिर्च डालें. थोड़ी देर बाद टमाटर डालें और मसाला भूनें

Image Source: pixabay

यह तड़का दाल में डालें और हल्का सा उबाल आने दें

Image Source: pixabay

एक प्लेट में गरम बाफले रखें, उपर से घी डालें और साथ में तड़के वाली दाल और गुड़-घी या चूरमा परोसें फिर आप दाल बाफले का आनंद लीजिए