घर में कैसे बनाएं अदरक का टेस्टी अचार

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है

Image Source: freepik

यह पाचन को बेहतर करता है, गले की खराश से राहत देता है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है

Image Source: freepik

अगर आप बाजार जैसा टेस्टी और लंबे समय तक चलने वाला अदरक का अचार घर पर बनाना चाहते हैं तो चलिए आपको रेसिपी बताते हैं

Image Source: freepik

सबसे पहले अदरक को अच्छी तरह धोकर छीले लें और पतले लंबे टुकड़ों में काट लें

Image Source: freepik

कटे हुए अदरक को एक सूखे कपड़े पर फैलाकर 1-2 घंटे सुखा लें, ताकि नमी खत्म हो जाए

Image Source: freepik

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके उसे निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें

Image Source: freepik

अब तेल में हींग, मेथी दाना और सौंफ डालकर हल्का सा भून लें, इसमें कटा अदरक डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट चलाएं

Image Source: freepik

गैस बंद करके नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं, जब मिक्स्चर ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं

Image Source: freepik

तैयार अचार को कांच की साफ और सूखी बोतल में भर दें, 3-4 दिन धूप दिखाने पर अदरक का अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा .

Image Source: freepik