आंवले का मुरब्बा कैसे बनाते हैं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है, जो खाने में खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है

Image Source: pixabay

आंवले को सलाद, सब्जी या चटनी के रूप में खाया जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा आंवले का मुरब्बा को पसंद करते हैं

Image Source: pixabay

आंवले का मुरब्बा और अचार मार्केट में आसानी से मिल जाता है, जो सालों साल खराब नहीं होता

Image Source: freepik

चाहें तो मार्केट से खरीदने के बजाय आप अपने घर में भी आंवले का मुरब्बा बना सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

Image Source: pixabay

1 किलो ताजे आंवले को धोकर Fork की मदद से पूरे आंवले में अच्छी तरह छेद कर लें, ताकि चाशनी अंदर तक जा सके

Image Source: pexels

साथ ही एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करके उसमें आंवले को डालकर 10 से 15 मिनट तक उबालें जब तक कि वे नरम न हो जाएं

Image Source: pexels

चाशनी के लिए एक भारी तले के बर्तन में 1 किलो चीनी और 1 से 2 कप पानी डालकर चीनी को घुलने तक गर्म करें

Image Source: pexels

चीनी घुलने के बाद इसमें उबले हुए आंवले डालकर धीमी आंच पर 30 से 40 मिनट तक उसे अच्छी तरह पकाएं

Image Source: pexels

इसे तबतक पकाये जबतक चाशनी शहद जैसी गाढ़ी और आंवले का रंग पारदर्शी न हो जाए, फिर उसे ठंडा होने पर इसे कांच के जार में भर दें

Image Source: pexels