मटर का निमोना कैसे बनता है

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: freepik

मटर का निमोना उत्तर प्रदेश के लगभग सभी घरों में बनने वाली एक लोकप्रिय रेसिपी है

Image Source: freepik

हर साल सर्दियों में मटर से कई तरह के व्यंजन बनते हैं और मटर का निमोना भी उसमें से एक है

Image Source: freepik

आइए जानते हैं कि कैसे बना सकते हैं मटर का निमोना

Image Source: freepik

सबसे पहले मटर को धो लें, फिर मटर को मिक्सी में मोटा पीस लें

Image Source: freepik

अब एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालें. इसमें जीरा डालें और कुछ सेकेंड के लिए भूनें. इसके बाद हींग और तेज पत्ता डालें

Image Source: freepik

फिर बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें और भूनें. थोड़ी देर बाद दरदरी पिसी मटर डालें और सभी को अच्छे से 2 मिनट के लिए भूनें

Image Source: freepik

इसमें नमक डालें और सभी को अच्छे से मिलाएं. अब लगभग एक कप पानी डालें और धीमी आंच करके निमोना को 5-7 मिनट तक पकाएं

Image Source: freepik

अब इसमें नींबू का रस डालें या आप चाहें तो थोड़ा सा गरम मसाला भी डाल सकते है. इसके बाद एक मिनट के लिए इसे पकाएं

Image Source: freepik

अब आपका निमोना को चावल या फिर रोटी, पूड़ी और परांठा के साथ भी सर्व करके आनद लें

Image Source: freepik