घर में गोंद के लडडू कैसे बनाएं

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

गोंद के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं उससे कहीं ज्यादा पौष्टिक होते हैं

Image Source: pixabay

खासतौर पर सर्दियों को दौरान गोंद के लड्डू खाने से शरीर में गर्मी और ताकत दोनों आती है

Image Source: pexels

अगर आप सर्दी में गोंद के लड्डू खाते हैं तो इससे आप और आपका परिवार पूरे सीजन स्वस्थ रहेगा

Image Source: pexels

आइए जानते हैं घर पर गोंद के लड्डू बनाने का आसान तरीका

Image Source: freepik

तैयारी में आप गोंद को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और साथ ही काजू-बादाम को काट कर रख लें

Image Source: pexels

एक कड़ाही में घी गर्म करें और गोंद को धीमी आंच पर फूलने तक तलकर एक प्लेट में निकाल लें

Image Source: freepik

फिर घी में गेहूं के आटे को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें फिर उसमें आटे में भुना हुआ गोंद, कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर मिलाएं

Image Source: pexels

इसके अलावा गुड़ को पिघलाकर मिश्रण में मिलाएं या फिर चीनी का बुरादा डालें, उसके गर्म रहते ही हाथों से लड्डू का आकार दें

Image Source: pexels

स्टोर के लिए लड्डुओं को एयरटाइट डिब्बे में रखे इससे 1-2 महीने तक खाया जा सकता है

Image Source: freepik