तुला राशि चंद्रमा के नवम भाव में होने से
भाग्य साथ देगा और शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी.


बिजनेस में जनसंपर्क से लाभ मिलेगा और
बिक्री बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.


खर्चे कम और आय अधिक
रहने से धन की बचत कर पाएंगे.


खिलाड़ी और कलाकार अपने क्षेत्र में साहस के साथ
काम करेंगे और अपनी गलतियों को स्वीकारने में झिझक नहीं दिखाएंगे.


नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन
सकारात्मक रहेगा, कार्य में निरंतरता बनी रहेगी.


अपने मन को शांत रखें और
ध्यान-योग से मानसिक संतुलन बनाए रखें.


दांपत्य जीवन सुखद रहेगा,
घर में धार्मिक वातावरण बना रहेगा.


विद्यार्थी करियर को बेहतर
बनाने के लिए संघर्ष से पीछे न हटें.


प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो फिलहाल
निर्णय स्थगित रखें, चातुर्मास के बाद विचार करें.