भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद का हाल जानने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला जारी... | UP News
भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद का हाल जानने के लिए नेताओं के आने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर, मेयर डॉक्टर अजय सिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे. इस दौरान विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि चंद्रशेखर सम्मानित नेता हैं और उनके ऊपर हुआ ये हमला दुखद है. चंद्रशेखर फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उधर RLD की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत भी चंद्र शेखर का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंची. करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद जब वेे बाहर निकली तो उनकी सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठाए. मनीषा अहलावत ने कहा कि बीते 2 साल से चंद शेखर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी इस बात को लगातार अनसुना किया जा रहा था.


























