एक्सप्लोरर
देहरादून के डोईवाला में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार | Uttarakhand News | Pahad Prime
देहरादून के डोईवाला में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि युवक पिछले 4 साल से खुद को एक कमरे में ही बंद रखता था. युवक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है. युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही है. सूत्रों की माने तो युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान बात करता था, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की पाकिस्तान में किनसे और किस तरह की बातें होती थी. पुलिस को ये भी पता चला है कि लड़का हिंदू है जबकि वो दिन में 5 समय नमाज पढ़ता था. साथ ही युवक दूसरों को भी इस्लाम धर्म के बारे में प्रेरित करता था.
और देखें


























