12 जून को Patna में विपक्षी दलों का सजेगा महामंच, जारी होगा 2024 Election का पहला ट्रेलर ! | UP News
पिछले कुछ महीनों में कई बार ऐसे मौके आए हैं. जब राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक मंच पर दिखाई दे सकते थे. हालांकि हर बार अखिलेश यादव ने खुद को अलग कर लिया. पिछले कुछ दिनों तक अखिलेश लगातार कांग्रेस पर हमलावर भी नजर आते थे. अखिलेश का सीधा संदेश ये था कि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं चाहते. लेकिन अब समाजवादी पार्टी के कई नेता इस मुद्दे पर बचकर जवाब दे रहे हैं. शिवपाल यादव ने कहा है कि सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है. हालांकि जब कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सवाल हुआ, तो उन्होंने भी इसके लिए हाईकमान की तरफ इशारा किया. अब माना जा रहा है कि 12 जून को जब पटना में मंच सजेगा, तो अखिलेश यादव ही भविष्य की हर तस्वीर को साफ करेंगे.

























