एक्सप्लोरर
गोरखपुरः प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान, सीएम सिटी में कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
1/6

2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बड़े मायने हैं. क्योंकि उन्हें पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है. यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस संसदीय सीट से सांसद हैं. तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी यूपी के राजनीति के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर से आते हैं. खास बात है कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अब यह सीट उप-चुनाव में सपा के पाले में जा चुकी है.
2/6

वहीं कांग्रेस के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. वे नए जोश और उमंग से भरे हुए हैं. उन लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर ढोल नगाड़े पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया है. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हाथ में प्रियंका गांधी के पोस्टर भी लिए थे.
Published at : 23 Jan 2019 05:56 PM (IST)
View More
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट
Source: IOCL























