एक्सप्लोरर

Champawat Bypoll: चंपावत सीट से जीत हासिल करने के बाद आई सीएम धामी की पहली प्रतिक्रिया, लोगों से किया बड़ा वादा

Champawat Bypoll Results 2022: उत्तराखंड की चंपावत सीट पर हुए उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. इस मौके पर सीएम धामी ने भी जनता को धन्यवाद दिया.

Champawat Bypoll Results 2022: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami) ने भारी मतों से जीत दर्ज की है जिसके बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) में जश्न का माहौल हैं. सीएम धामी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत का जश्न मनाया, जैसे ही सीएम धामी की जीत की घोषणा हुई कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजों के साथ उन्हें फूल माला पहनाई और माथे में पर तिलक लगाकर बधाई दी. इस मौके पर पुष्कर धामी ने भी चंपावत (Champawar Seat) के लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि वो इस बड़ी जीत की लिए चंपावत के लोगों को धन्यवाद देते हैं.  

उपचुनाव में जीत पर क्या बोले सीएम धामी

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं चंपावत के लोगों को इस बड़ी जीत के लिए धन्यवाद देता हूं. ये चंपावत की जीत है. मैं यहां पर विकास कार्यों के जरिए लोगों के दिए आशीर्वाद को लौटाने की कोशिश करूंगा. चंपावत उपचुनाव में धामी ने 54,212 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है. जबकि कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को सिर्फ 3,147 वोट ही मिले, वहीं सपा के मनोज कुमार को 409 जबकि निर्दलीय उम्मीदवार हिमांशु गरकोटी को 399 वोट मिले हैं. 

धामी के लिए क्यों जरूरी थी जीत?

दरअसल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे जिसके बाद भी बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया और एक बार फिर से उनके हाथों में कमान सौंपी. नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी को छह महीने के भीतर किसी दूसरी विधानसभा सीट से जीत हासिल करना थी. जिसके बाद चंपावत से बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर अपनी सीट खाली की, जहां धामी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. 

Champawat By Poll Results: चंपावत विधानसभा उपचुनाव में CM पुष्कर सिंह धामी ने लहराया परचम, 54,121 वोट से जीते

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

वहीं दूसरी तरफ चंपावत से जीत हासिल करने बाद सीएम धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सीएम धामी को चंपावत से रिकॉर्ड जीत के लिए बधाई. मुझे विश्वास है कि वो उत्तराखंड की प्रगति के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे. जिसके जवाब में धामी ने प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार जताया और कहा कि आपके मार्गदर्शन में हम उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Sonia Gandhi Covid-19 Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना संक्रमित, BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
Embed widget