एक्सप्लोरर

UP Politics: मिशन 2024 को लेकर BJP का मास्टर प्लान तैयार, SC वोटर्स को साधने के लिए बनाई ये रणनीति

BJP SC Sammelan: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लखनऊ के स्मृति उपवन में अनुसूचित जाति सम्मेलन करने जा रही है. इस सम्मेलन में अवध क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र से दो-दो हजार लोगों को लाने की योजना है. 

Lok Sabha Elections 2024: राजधानी लखनऊ में कल यानी 2 नवंबर को बीजेपी अनुसूचित जाति (एससी) सम्मेलन कर रही है. ये सम्मेलन अवध क्षेत्र का होगा. इस सम्मेलन में बीजेपी सभी बूथों से पांच-पांच अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को इसमें शामिल कराएगी. वहीं हर विधानसभा से तकरीबन दो दो हजार लोग इसमें शामिल होंगे. आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पास अवध क्षेत्र में 32,666 बूथ हैं और बीजेपी इन सभी बूथों से पांच-पांच अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल कराएगी.

बीजेपी ने तैनात किए जिला प्रवासी 

भारतीय जनता पार्टी ने अपने अवध क्षेत्र के इस कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में जिला प्रवासी तैनात किए हैं. अवध क्षेत्र में कुल 15 जिले हैं जिनमें अलग-अलग जिला प्रवासी नियुक्त किया गया है और यही जिला प्रवासी सम्मेलन की तैयारी के लिए और व्यवस्थाओं के लिए हर विधानसभा में जाकर क्षेत्रवार प्रमुख लोगों को नियुक्त कर और उनसे इस कार्यक्रम के लिए सामंजस्य बैठाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काम कर रहा है. एससी मोर्चे के अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया इस कार्यक्रम को करवा रहे हैं. इसमें मुख्य जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी समेत तमाम पदाधिकारियों को दी गई है.

त्योहारों के चलते हो रही मुश्किल 

सूत्रों के अनुसार त्योहारों के सीजन के कारण अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सम्मेलन के लिए तैयार करने में काशी परेशानी हो रही है. पर जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है वो इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अपनी दी हुई जिम्मेदारियों को वह निभा सकें. इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से आने वाली भीड़ पर नजर रखी जाएगी और उसके बाद एक रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को दी जाएगी. 

ये नेता करेंगे संबोधित 

इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन समेत अनुसूचित जाति वर्ग के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी इसको संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा रखने के निर्देश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

WATCH: 'लेकर नाम PDA का...', सपा कार्यकारिणी की बैठक से पहले ओपी राजभर ने सुनाया गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget