एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: बीजेपी ने रचा इतिहास, AAP ने दिखाया दम, AIMIM भी नहीं कम, जानें- यूपी निकाय चुनाव के 10 बड़े फैक्ट्स

UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी की सभी 17 मेयर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की. इसके अलावा दूसरे पदों पर भी विपक्षी पार्टियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की.

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) के परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीजेपी (BJP) को यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) की तरह ही निकाय चुनाव में भी बड़ी कामयाबी मिली है. बीजेपी ने यूपी की सभी मेयर सीट पर जीत हासिल की. इसके अलावा पार्षद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पंचायत सदस्यों के पदों पर भी विपक्षी पार्टियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की. इस मौके पर आइये आपको यूपी निकाय चुनाव के 10 बड़े फैक्ट्स बताते हैं.

यूपी निकाय चुनाव के 10 बड़े फैक्ट्स

1. बीजेपी ने पहली बार यूपी की सभी नगर निगम की सीटों पर जीत हासिल की. इससे पहले साल 2017 में नगर निगमों के चुनाव में कुल 16 सीटों में 14 सीटों पर बीजेपी के मेयर निर्वाचित हुए थे, जबकि अलीगढ़ और मेरठ में बसपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी.

2. 17 नगर निगमों में तीन नगर निगम अयोध्‍या,  मथुरा-वृंदावन और शाहजहांपुर नए गठित हुए थे. हालांकि, मथुरा-वृंदावन और अयोध्या में 2017 में भी चुनाव हुए थे, लेकिन शाहजहांपुर में पहली बार चुनाव हुआ.

3. यूपी के 200 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद में 199 सीटों पर चुनाव हुए. 2017 में बीजेपी ने 60 नगर पालिकाओं में विजय प्राप्त की थी. इस साल बीजेपी को नगर पालिका परिषदों में 88 सीटों पर जीत मिलीं.

4. यूपी नगर निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रही आम आदमी पार्टी को भी कामयाबी मिली. नगर निगम पार्षद के 8, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष 3, नगर पालिका परिषद सदस्य 30, नगर पंचायत अध्यक्ष 6 और नगर पंचायत सदस्य 61 सीटों पर जीत दर्ज की.

5. वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी मेयर सीट पर कामयाबी नहीं मिली. यही नहीं आप की सभी मेयर सीट पर जमानत जब्त हो गई.

6. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने निकाय चुनाव में नगर निगम पार्षद के 19, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष 3, नगर पालिका परिषद सदस्य 33, नगर पंचायत अध्यक्ष 2 और नगर पंचायत सदस्य 23 सीटों पर जीत दर्ज की.

7. एआईएमआईएम की मेरठ मेयर सीट को छोड़कर बाकी सभी जगहों- अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, आगरा, कानपुर नगर, प्रयागराज, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाहजहांपुर और फिरोजाबाद में जमानत जब्त हुई.

8. अयोध्या की मेयर सीट पर बीजेपी ने अपनी जीत बरकरार रखी. अयोध्या की महापौर सीट अनारक्षित है. दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम के उम्मीदवार रेहान ने बीएसपी के राम मूर्ति (12,852) और कांग्रेस की प्रमिला राजपूत (4,084) से ज्‍यादा 15,107 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया.

9. चुनाव आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था. चुनाव में 17 मेयर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए.

राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ. मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे. निकाय चुनाव के लिए 4 और 11 मई को वोटिंग हुई थी.

10. रामपुर शहरी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद एक शख्स ने 45 साल की उम्र में रातोंरात शादी कर ली. दिल से कांग्रेसी ममनून शाह को उनकी पार्टी ने निकाल दिया था. नामांकन करने की अंतिम तिथि से दो दिन पहले उन्होंने सना खानम से शादी की और आम आदमी पार्टी (आप) से उनके लिए टिकट सुनिश्चित किया. शनिवार को 36 साल की सना खानम ने 43,115 वोट के साथ जीत हासिल की और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. मुसर्रत मुजीब को 10,958 वोटों के अंतर से हराया.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी के सभी नए नगर पालिका अध्यक्ष के पास कितनी संपत्ति? शिक्षा और उम्र के बारे में भी जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली हुई पैक, कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट नहीं होगी, जानें ट्रैफिक रूट का हाल
पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली हुई पैक, कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट नहीं होगी, जानें ट्रैफिक रूट का हाल
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 15 लाख रुपये के केबल चोरी, साइट इंजीनियर समेत 4 गिरफ्तार
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 15 लाख रुपये के केबल चोरी, साइट इंजीनियर समेत 4 गिरफ्तार
Pakistan Imran Khan: 'भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था मेरा भाई', पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
'भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था मेरा भाई', पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
भारती सिंह की गोदभराई में रुबीना दिलैक के पति ने पैपराजी से लिए मजे, बोले- आजकल थोड़ी गर्मी मिल रही है
भारती सिंह की गोदभराई में रुबीना दिलैक के पति ने पैपराजी से लिए मजे, बोले- आजकल थोड़ी गर्मी मिल रही है
Advertisement

वीडियोज

Putin India Visit: PM Modi- Putin का 'सीक्रेट प्लान', PAK-China को मिलेगा करारा जवाब! | Breaking
कुंवारे देवर पर बेवफा भाभी की नजर । सनसनी । Sansani
पुतिन का तिलिस्मी संसार पहली बार देखेगा भारत । Putin India Visit
UP में घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Yogi की पुलिस के निशाने पर घुसपैठी । News@10
मोदी और पुतिन ने ठाना, ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ! । Putin India Visit । PM Modi ।  Chitra Tripathi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली हुई पैक, कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट नहीं होगी, जानें ट्रैफिक रूट का हाल
पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली हुई पैक, कई मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट नहीं होगी, जानें ट्रैफिक रूट का हाल
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 15 लाख रुपये के केबल चोरी, साइट इंजीनियर समेत 4 गिरफ्तार
Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 15 लाख रुपये के केबल चोरी, साइट इंजीनियर समेत 4 गिरफ्तार
Pakistan Imran Khan: 'भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था मेरा भाई', पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
'भारत से रिश्ते सुधारना चाहता था मेरा भाई', पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
भारती सिंह की गोदभराई में रुबीना दिलैक के पति ने पैपराजी से लिए मजे, बोले- आजकल थोड़ी गर्मी मिल रही है
भारती सिंह की गोदभराई में रुबीना दिलैक के पति ने पैपराजी से लिए मजे, बोले- आजकल थोड़ी गर्मी मिल रही है
IND vs SA 3rd ODI: अब आखिरी मैच में होगी भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर, जानिए कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला
अब आखिरी मैच में होगी भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर, जानिए कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला
AI बदल देगा करियर का रास्ता! मस्क बोले- ये लर्निंग होगी सबसे जरूरी; पढ़ें हैरान कर देने वाली बातें
AI बदल देगा करियर का रास्ता! मस्क बोले- ये लर्निंग होगी सबसे जरूरी; पढ़ें हैरान कर देने वाली बातें
चावल खाएं या रोटी? डाइटिशियन ने बताया- रात में कौन-सा खाना है ज्यादा फायदेमंद?
चावल खाएं या रोटी? डाइटिशियन ने बताया- रात में कौन-सा खाना है ज्यादा फायदेमंद?
दुल्हन है या डिश एंटीना? अजीब लहंगे के साथ ब्राइडल शूट कराने पहुंची लड़की, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
दुल्हन है या डिश एंटीना? अजीब लहंगे के साथ ब्राइडल शूट कराने पहुंची लड़की, वीडियो देख आ जाएगी हंसी
Embed widget