एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: डॉन छोटा राजन के गुर्गे बच्चा पासी की बहन बनी पार्षद, बीजेपी के टिकट पर लड़ा था चुनाव

UP Nikay Chunav Results 2023: बच्चा पासी की बहन रीना ने समाजवादी पार्टी की अनीता देवी को हराकर जीत दर्ज की है. रीना ढाई हजार से ज्यादा वोटों से जीती है. इससे पहले बच्चा पासी भी पार्षद बन चुका है.

UP News: यूपी नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) में प्रयागराज नगर निगम (Prayagraj Nagar Nigam) के वार्ड नंबर 2 सुलेम सराय से अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) के गुर्गे बच्चा पासी (Bacha Pasi) की बहन ने जीत दर्ज की है. बच्चा पासी की बहन रीना ने बीजेपी (BJP) के टिकट पर जीत हासिल की है. बहन रीना की जीत के बाद गैंगस्टर बच्चा पासी ने विजय जुलूस भी निकाला. दर्जनों लग्जरी गाड़ियों के साथ निकले जुलूस से सड़कों पर जाम लग गया.

जिला प्रशासन की विजय जुलूस निकालने पर रोक का गैंगस्टर बच्चा पासी पर कोई असर नहीं पड़ा. बच्चा पासी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का गुर्गा है. जिला प्रशासन ने गैंगस्टर बच्चा पासी को माफिया घोषित कर रखा है. दो साल पहले गैंगस्टर बच्चा पासी के आलीशान मकान को बुलडोजर से गिराया जा चुका है. गैंगस्टर बच्चा पासी धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है.

सपा की अनीता देवी को हराया

बच्चा पासी की बहन रीना ने समाजवादी पार्टी की अनीता देवी को हराकर जीत दर्ज की है. रीना ढाई हजार से ज्यादा वोटों से जीती है. इससे पहले बच्चा पासी भी पार्षद बन चुका है. साल 2007 में बच्चा पासी पहली बार बीएसपी से चुनाव लड़कर पार्षद बना था. इसके बाद 2012 में महिला सीट होने पर उसने अपनी पत्नी रजिता को चुनाव लड़वाया जो जीतकर पार्षद बनी. फिर 2017 में बच्चा पासी ने किस्मत आजमाई और लगातार तीसरी बार सीट पर कब्जा जमाया. वहीं इस बार बच्चा पासी की बहन ने जीत दर्ज करने में कामयाब रही. बच्चा पासी के खिलाफ अलग-अलग थानों में तमाम मुकदमे दर्ज हैं. 

अतीक अहमद के वार्ड में सपा जीती

गौरतलब है कि प्रयागराज नगर निगम मेयर के सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया है. उमेश चंद्र केसरवानी ने एक लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी को 8 नगर पंचायतों में सिर्फ एक (फूलपुर) पर जीत मिली, जबकि दो सीटों पर सपा ने जीत हासिल की. बाकी पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया. वहीं अतीक अहमद के वार्ड में सपा को जीत मिली.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results 2023: चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता ने की शादी, फिर AAP से लिया टिकट और अब बीवी बनी पालिका अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Border 2 Teaser: सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
Kidney Health Tips: गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
Embed widget