एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: थाने में पिटने वाले बीजेपी नेता की पत्नी की जीत हुई या हार, जानें- गौरीगंज नगरपालिका का रिजल्ट

Gauriganj Nagar Palika Result: अमेठी में गौरीगंज नगरपालिका सीट पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं. चुनाव के ठीक पहले गौरीगंज कोतवाली जंग का मैदान बन गया था. लोगों की निगाहें सीट पर टिकी थीं.

UP Nikay Chunav Results: अमेठी (Amethi) के थाने में पिटने वाले बीजेपी नेता की पत्नी ने गौरीगंज नगरपालिका चुनाव जीत लिया है. अध्यक्ष पद की बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह ने 2120 वोटों से जीत का परचम लहराया.समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तारा देवी को 4985 वोट मिले. बता दें कि गौरीगंज नगरपालिका सीट पर सभी की निगाहें लगी थीं. नगर निकाय चुनाव के ठीक पहले गौरीगंज कोतवाली में जमकर बवाल मचा. सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) थाने में धरने पर बैठे थे. बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह भी पहुंच गए. दीपक को देखते ही विधायक राकेश आगबबूला हो गए. उन्होंने दीपक पर थाने में थप्पड़ों की बारिश कर दी.

7 थप्पड़ खाने वाले बीजेपी नेता ने पत्नी को दिलाई जीत

एक के बाद एक लगातार सात थप्पड़ जड़े. पुलिस की मौजूदगी में मारपीट से थाना जंग का मैदान बन गया. सपा विधायक समर्थकों ने दीपक के समर्थकों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी के पति की जमकर पिटाई करते हुए राकेश प्रताप सिंह दिखाई दे रहे थे. कोतवाली 4 घंटे तक अखाड़े का मैदान बना रहा. रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था.

गौरीगंज नगरपालिका चुनाव के नतीजों पर थी निगाहें

गौरीगंज कोतवाली में विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत 12 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. राकेश प्रताप सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि सपा नेताओं की पिटाई मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठे थे. सपा विधायक के गुस्से का शिकार हुए बीजेपी प्रत्याशी ने कार्रवाई की मांग की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी. अब निकाय चुनाव के नतीजे में बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है. गौरीगंज नगरपालिका चुनाव में रश्मि सिंह को कुल 7105 वोट मिले. 

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP का जलवा, जानें सपा-बसपा और कांग्रेस के कितने प्रत्याशी जीते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget