एक्सप्लोरर

UP Politics: निकाय चुनाव जीतने के बावजूद BJP की चुनौती बरकरार, मिशन 2024 की राह नहीं होगी आसान, जानिए कैसे

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव जीतकर भी बीजेपी को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. नतीजों से पता चलता है कि लोकसभा चुनाव की राह बीजेपी के लिए आसान नहीं होगी.

UP Nagar Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की जीत की खुशी के बीच बीजेपी को आत्ममंथन की जरूरत है. डेढ़ दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की राह आसान नहीं रहने वाली है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र की एक नगर पालिका परिषद में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. 9 में से 5 नगर पंचायत की सीटें जीतकर बीजेपी को संतोष करना पड़ा.

बीजेपी के लिए निकाय चुनाव जीत की खुशी हुई 'धुंधली'

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर जिले की आठ नगर पंचायतों में से बीजेपी को एक सीट पर भी जीत नहीं मिली. दो नगरपालिका में से सिर्फ एक मुजफ्फरनगर सीट ही बीजेपी जीत पाई. केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े महाराजगंज जिले की आठ में तीन नगर पंचायतें बीजेपी जीत पाई. दोनों नगर पालिका परिषद में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. राजबीर सिंह के निर्वाचन क्षेत्र से एटा जिले की 6 में से सिर्फ एक अवागढ़ नगर पंचायत सीट पर बीजेपी को जीत मिली.

चार नगर पालिका में से दो पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल के क्षेत्र की हापुड़ सदर नगर पालिका सीट पर बसपा ने जीत हासिल की. सांसद जगदंबिका पाल के संसदीय क्षेत्र सिद्धार्थनगर जिले की 11 नगर निकायों में नगर पालिका परिषद बांसी, नगर पंचायत कपिलवस्तु, डुमरियागंज, सूरतगढ़ और बढ़नी में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के निर्वाचन क्षेत्र उन्नाव में 16 में से सिर्फ तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिका परिषद में से एक उन्नाव सीट पर बीजेपी को जीत मिली.

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए राह में हैं कई चुनौतियां

सांसद प्रवीण निषाद के क्षेत्र की खलीलाबाद नगर पालिका परिषद और मगहर नगर पंचायत में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. सांसद सत्यपाल सिंह के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े बागपत जिले की सभी छह नगर पंचायत सीट बीजेपी हार गई. तीन नगर पालिका परिषद में से सिर्फ एक खेकड़ा में बीजेपी ने जीत दर्ज की. सांसद रामशंकर कठेरिया के निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े इटावा में तीन नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतों में एक सीट भी बीजेपी नहीं जीत सकी. बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत के निर्वाचन क्षेत्र फर्रुखाबाद में 5 नगर पंचायत बीजेपी हार गई और सिर्फ दो सीट पर कमल खिल सका.

इसके अलावा दोनों नगर पालिका परिषद में भी बीजेपी को शिकस्त का सामना करना पड़ा. बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक दिनेश लाल उर्फ निरहुआ के संसदीय क्षेत्र से जुड़े आजमगढ़ जिले की तीनों नगर पालिका में बीजेपी को पराजय मिली. जबकि 13 नगर पंचायत में से सिर्फ एक सीट बीजेपी ने जीती. मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक रावत की बिल्हौर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी इकलाख खान ने जीत दर्ज की. अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले के क्षेत्र की घाटमपुर नगर पालिका परिषद सीट पर एआईएमआईएम की गजाला तबस्सुम को जीत मिली.

बीजेपी प्रत्याशी चौथे स्थान पर रही. बुलंदशहर लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह के क्षेत्र की स्याना, बीबी नगर और खानपुर निकाय पर बीजेपी प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. निकाय चुनाव के नतीजों पर सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि हमारी बहुत बड़ी जीत है. प्रदेश की कुल 17 नगर निगम मेयर सीट हम जीत चुके हैं. बड़ी संख्या में नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भी जीत दर्ज की. हार के पीछे कोई एक कारण या एक व्यक्ति नहीं होता.

किसी तरह की शिकायत या नाराजगी को संगठन ध्यान में रखेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों ने अच्छा काम किया है. उनकी मेहनत के कारण चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है. गड़बड़ी की बात को पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी देखेंगे. बीजेपी एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि हर चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है. सभी चुनाव बीजेपी को जीतना चाहिए.

चुनाव परिणाम आने के बाद स्वाभाविक रूप से कमजोरी को ठीक करेंगे. नतीजों को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. क्षेत्रवार बैठक में कमी पर मंथन किया जाएगा. बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतने के लिए काम कर रही है. बता दें कि बीजेपी के खाते में सभी नगर निगम मेयर का पद गया है. इसके अलावा 91 नगर पालिका परिषद और 191 नगर पंचायतों में भी पार्टी ने जीत दर्ज की है.

UP Politics: मायावती से पहले एक्टिव हुए अखिलेश यादव, सपा के सांसद और विधायकों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget