एक्सप्लोरर

UP Crime News: बुलंदशहर में अपराधियों पर काल बनकर टूटी पुलिस, मुठभेड़ में 50-50 हजार के इनामी बदमाश ढेर

UP News: एसएसपी श्लोक कुमार ने दावा किया कि एक सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी. बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. मुठभेड़ में बदमाशों की कई गोली पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी है.

बुलंदशहर में खाकी वर्दी अपराधियों का काल बन गई है. यहां पुलिस ने एक ही रात में सर्राफा से लूट की घटना में वांछित 50-50 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया.बुलंदशहर की नगर पुलिस ने इनामी आशीष और खुर्जा नगर,खुर्जा देहात और पहासू पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अब्दुल नाम के इनामी बदमाश को मार गिराया है.मुठभेड़ में मरने वाले दोनों इनामी बदमाशों पर करीब एक-एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन दोनों पर दो महीने पहले बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के धमेडा अड्डे पर दिन दहाड़े एक सर्राफा को गोली मारकर दुकान लूटने का भी आरोप था.

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश कौन थे

इस मामले में पुलिस इनके कई साथियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी.इस मामले आशीष और अब्दुल वांछित थे.सर्राफा से लूट की इसी घटना में बुलंदशहर पुलिस की ओर से दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.मुठभेड़ में मरने वाले आशीष की पहचान बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐमनपुर निवासी के रूप में हुई है.जबकि अब्दुल खुर्जा देहात के गांव भटवारा का निवासी बताया जा रहा है.पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इन दोनों बदमाशों की घेराबंदी की गई थी. खुद को पुलिस के बीच घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.इसमें पहासू में अब्दुल और बुलंदशहर नगर में आशीष ढेर हो गया.इस मुठभेड़ में बुलंदशहर नगर में आशीष की गोली लगने से आवास विकास चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परवेज चौधरी और सिपाही वीरेंद्र सिंह घायल हुए हैं. वहीं पहासू में हेड कांस्टेबल सितम सिंह को अब्दुल की गोली लगी है.उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

पुलिस प्रमुख का क्या कहना है

एसएसपी श्लोक कुमार ने दावा किया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों में बदमाशों की घेराबंदी की गई थी. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. एसएसपी का दावा है कि बदमाशों की कई गोली पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी लगी है.जबकि उसके अलावा पुलिस के एक दरोगा समेत 3 लोग घायल हुए हैं.फिलहाल पुलिस के जो लोग घायल हैं उनका उपचार कराया जा रहा है जबकि पुलिस अब आगे की करवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के खिलाफ राजनीति, पहले निर्दलीय फिर जनता दल, BJP में एंट्री से पहले ऐसा था मेनका गांधी का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
अमिताभ ठाकुर बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO? आवेदन में कहा- 'मैं हिन्दू हूं, राम के आदर्शों में है विश्वास'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget