एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में जहरीले कुएं में गिरे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, ऐसे बचाई उसकी जान

Auraiya News: यूपी के औरैया में बकरी को बचाने के चक्कर में एक युवक जहरीले कुएं में गिर गया. जिसके बार पुलिस ने फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसकी जान बचा ली.

Auraiya News: यूपी के औरैया (Auraiya) में एक युवक के लिए पुलिस उस वक्त भगवान बन गई जब वो बकरी चराते हुए जहरीले कुएं में गिर गया. ये घटना औरैया जिले के अजनपुर गांव की है. ये युवक अपनी बकरी को बचाने के चक्कर में एक जहरीले कुएं में जा गिरा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे निकालने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं निकाल पाए. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और कुएं में गिरे युवक को बाहर निकाला. इसके बाद बिना देर किए पुलिसकर्मी उसे गोद में लेकर एंबुलेंस तक ले गए और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया. 

बकरी बचाने के चक्कर में जहरीले कुएं में गिरा

कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है, इसकी एक बानगी औरैया में देखने को मिली जहां के अजनपुर गांव में एक युवक अपनी बकरी को बचाने के चक्कर में घर के बाहर बने जहरीले कुएं में जा गिरा. युवक के कुएं में गिर जाने के बाद ग्रमीणों ने उसे बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन कोई भी गहरे और जहरीले कुए के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. घंटों मशक्कत के बाद भी युवक कुएं से बाहर निकल नहीं पाया. अब तक हताश हो चुके युवक को भी अपनी मौत नजदीक दिखाई देने लगी. तभी ग्रामीणों ने पुलिस से मदद मांगी. 

पुलिस ने ऐसे बचाई युवक की जान

युवक की जान बचाने के लिए पुलिस देवदूत बनकर उतरी, पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और बिना देर किए पहले जहरीली गैस को बाहर निकाला. इसके बाद युवक को बाहर निकालने के लिए कुएं में रस्सी डाली गई.  बाद युवक को बाहर निकलने के लिए रस्सी डाली. युवक को बचाने के लिए करीब दस पुलिसकर्मियों की टीम पहुंची हुई थी. कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया. युवक की बिगड़ी हालत को देखते हुए पुलिसकर्मी उसे गोद में लेकर भागते हुए एंबुलेंस तक ले गए और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है. 

इस रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां, लोग पुलिस को भगवान बताते नहीं थक रहे हैं. 

Srikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 75 लोगों पर केस दर्ज, इन छह लोगों के भी नाम

डिप्टी एसपी ने दी घटना की पूरी जानकारी

वहीं इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी एसपी औरैया सुरेंद्रनाथ ने बताया कि सदर कोतवाली में एक सूचना मिली थी कि अजनपुर गांव में एक युवक बकरी को बचाने के चक्कर में कुएं में गिर गया है. कुएं में जहरीली गैस फैली हुई है जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सही सलामत बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है या उसकी हालत अब बेहतर है. 

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand News: बद्रीनाथ हाईवे पर अचानक दरकी पहाड़ी, बोल्डर की चपेट में आने से फटा बस का टायर, बाल-बाल बचे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall
Weather Update: बर्फीली हवाओं से कांपा Delhi-NCR, मौसम विभाग ने दे दी चेतावनी! | Winter | Snowfall
Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
'पेशाब किया और नग्न कर वीडियो बनाया', BJP विधायक अंकुर राज तिवारी पार मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
10 चौके और 9 छक्के…इस खिलाड़ी ने जब सिर्फ 21 मिनट में जड़ा शतक, अबतक कायम है ये अनोखा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
प्लेटफॉर्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन का इंजन क्यों चलता रहता है, क्या इससे ईंधन बर्बाद नहीं होता या कुछ और है वजह?
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
77वें गणतंत्र दिवस पर घर और ऑफिस सजाने के लिए ये हैं 6 खूबसूरत तिरंगा रंगोली डिजाइन
Embed widget