एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: क्या है लखीमपुर खीरी का नगर निकाय चुनावी समीकरण? प्रत्याशी घोषित करने में देरी की ये है वजह

Lakhimpur Kheri Nagar Nikay Chunav 2023: बीजेपी जिला अध्यक्ष ने बताया, बहुत से लोग थे इसलिए प्रत्याशी फाइनल करने में वक्त लगा. सभी 12 नगर निकाय में हो रहे चुनाव पर भाजपा का परचम लहराएगा.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में भी नगर निकाय के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं, तारीख की घोषणा होने के बाद भी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी नहीं घोषित किए हैं.  वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत में रहने वाले लोग अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए गुणा भाग लगाने में जुटे हुए हैं. जनपद लखीमपुर खीरी में चार नगरपालिका और आठ नगर पंचायत हैं. कुल बारह पर निकाय का चुनाव होने हैं. नई नगर पंचायत निघासन और भीरा नगर पंचायत बनने के बाद अब जनपद में 8 नगर पंचायत हो गई है. खीरी, ओयल, सिंगाही, धौरहरा, मैलानी बरबर नगर पंचायत पर लोगों में उत्सुकता है. प्रत्याशी अपने-अपने जुगाड़ लगा रहे हैं. वहीं मतदाता भी अपने अपने मुद्दों के साथ मतदान करने की बात कह रहे हैं. 

यहां सभी नगर पंचायत में 110 वार्ड हैं. कुल महिला व पुरुष 150 991 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. वहीं इस बार बढ़े मतदाताओं की संख्या 19086 है. यह सभी युवा मतदाता हैं. आठ नगर पंचायतों में अगर बात करें तो बैकवर्ड मतदाताओं की संख्या ज्यादा है. ओयल नगर पंचायत के मतदाताओं ने बताया कि कोई भी विकास नहीं हुआ था, हम लोग ऐसा चेयरमैन चाहेंगे जो कि नगर को साफ सुथरा बनाए, लोगों को रोजगार दे, सहूलियत की सभी चीजें उपलब्ध हों. फिलहाल यहां पर बिजली सड़क और नालियों की दिक्कत है.

सपा और बीजेपी नेता ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी शशांक यादव ने बताया कि भाजपा की सरकार है. प्रधान आदि लोग डरे रहते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नगर के चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन सरकार से लोग नाराज हैं और वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देंगे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि बहुत से लोग थे इसलिए प्रत्याशी फाइनल करने में वक्त लगा. उन्होंने कहा कि सभी 12 नगर निकाय में हो रहे चुनाव पर भाजपा का परचम लहराएगा.

जनपद में 12 निकाय-

नगर पालिका-4
नगर पंचायत-8
कुल मतदाता-4,44,799
महिला मतदाता-2,11,532
पुरुष मतदाता-2,33,267
कुल वार्ड-215
मतदान केंद्र-116
मतदान स्थल-480
अतिसंवेदनशील-52

प्रथम चरण के 4 मई को होगा मतदान, 13 मई को मतगणना

नगरपालिका
1-लखीमपुर नगर पालिका
2-गोला नगर पालिका
3-पलिया नगर पालिका
4-मोहम्मदी नगर पालिका

नगर पंचायत
1-खीरी नगर पंचायत
2-सिंगाही नगर पंचायत
3-ओयल नगर पंचायत
4-धौराहरा नगर पंचायत
5-मैलानी नगर पंचायत
6-बरबर नगर पंचायत
7-निघासन नगर पंचायत
8-भीरा नगर पंचायत

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए मेयर उम्मीदवार, पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी से इन्हें मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget