एक्सप्लोरर

यूपी में FDI पर फोकस, अमेरिका से जापान तक जाएंगे CM योगी और उनके मंत्री, विदेश में रोड शो करेंगे मुख्यमंत्री

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके मंत्री 16 नवंबर से विदेश जाएंगे. सीएम योगी विदेश में रोड शो (Road Show) भी करेंगे. वहीं मंत्री अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे.

UP News: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और उनके मंत्री विदेश जाएंगे. इनके विदेश दौरे की शुरूआत 16 नवंबर से होगी. इस दौरान सीएम योगी विदेश में रोड शो (Road Show) भी करेंगे. हालांकि सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का दौरा तीन दिसंबर के बाद हो सकता है. 

गुजरात चुनाव के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा की तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई है. हालांकि उनके विदेश दौरे के दौरान रोड शो होगा. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी और उनके मंत्री विदेश जा रहे हैं. 16 नवंबर से यूपी सरकार के मंत्री विदेश दौरे पर रहेंगे. हालांकि सीएम योगी का विदेश दौरा तीन दिसंबर के बाद ही होगा. चुनाव की वजह से मुख्यमंत्री का दौरा देर से होगा.

इन मंत्रियों का होगा दौरा
अपने विदेश दौरे पर सीएम योगी लंदन, न्यूयॉर्क, डालस, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को में रोड शो करेंगे. डिप्टी सीएम समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों के दौरे का खाका भी तैयार हो गया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान एक से पांच दिसंबर तक यूएई में दौरे पर रहेंगे. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मत्स्य मंत्री संजय निषाद आठ से 12 दिसंबर तक मेक्सिको और ब्राजील के दौरे पर रहेंगे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एक से पांच दिसंबर तक नीदरलैंड और पेरिस के दौरे पर रहेंगे. स्पीकर सतीश महाना और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह 28 नवंबर से पांच दिसंबर तक कनाडा और अमेरिका दौरे पर रहेंगे. जबकि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद सात से 15 दिसंबर तक जर्मनी और स्वीडन के दौरे पर रहेंगे. 

इन देशों का करेंगे दौरा
इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 18 से 23 नवंबर तक जापान के दौरे पर जाएंगे. जबकि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा 16 से 22 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और थाईलैंड के दौरे पर जाएंगे. औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और श्रम मंत्री अनिल राजभर 15 से 20 दिसंबर तक मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे. 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य 23 नवंबर को इजरायल के दौरे पर रहेंगी. रोड शो के दौरान कौन-सा मंत्री किस सेक्टर में निवेश लाने के लिए बात करेगा इसका भी फोकस सेक्टर निर्धारित किया गया है. हर रोड शो में दो मंत्रियों के साथ अधिकारियों की टीम होगी. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन फरवरी 2023 में होना है.

Mainpuri By-Election: मैनपुरी उपचुनाव के लिए बीजेपी के ओर से अपर्णा यादव नहीं दिखा रहीं रुचि! जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Protest Live: नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
सोनभद्र में मानव तस्करी का भंडाफोड़, नौकरी के झांसे में युवती को 1.20 लाख में बेचा, 2 गिरफ्तार
सोनभद्र में मानव तस्करी का भंडाफोड़, नौकरी के झांसे में युवती को 1.20 लाख में बेचा, 2 गिरफ्तार
UP Politics: अमेठी-सुल्तानपुर के दौरे पर आए अखिलेश यादव बढ़ा गए कांग्रेस की टेंशन? 2027 चुनाव में बदलेंगे समीकरण!
अमेठी-सुल्तानपुर के दौरे पर आए अखिलेश यादव बढ़ा गए कांग्रेस की टेंशन? 2027 चुनाव में बदलेंगे समीकरण!
महोबा में सपा का प्रदर्शन, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर मुआवजे की मांग, सरकार पर साधा निशाना
महोबा में सपा का प्रदर्शन, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों पर मुआवजे की मांग, सरकार पर साधा निशाना

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Protest पर सियासत, सीएम के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- UP नहीं संभल रहा है तो गद्दी से उतरकर जाइए
'UP नहीं संभल रहा है तो गद्दी से उतरकर जाइए' सीएम योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
किसके लिए खुला है होर्मुज, किसके लिए बंद और भारत कहां खड़ा? जानिए स्ट्रेट की मौजूदा तस्वीर
किसके लिए खुला है होर्मुज, किसके लिए बंद और भारत कहां खड़ा? जानिए स्ट्रेट की मौजूदा तस्वीर
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
नोएडा में पूरे दिन प्रदर्शन और हिंसा के बाद शांति का दौर, कई रूट्स पर ट्रैफिक सामान्य, फील्ड पर कमिश्नर और डीएम
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
लाखों में सैलरी पाने का मौका, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर यहां निकली वैकेंसी; बस चाहिए ये क्वालिफिकेशन
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
Embed widget