एक्सप्लोरर

उन्नाव का माखी कांड फिर सुर्खियों में, कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गों ने जमानतदार को पीटा

उन्नाव का चर्चित माखी कांड एक बार फिर सुर्खियों में है. जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गों ने पीड़िता के चाचा की जमानत लेने वाले को जमकर पीटा है.

Makhi case of Unnao: उन्नाव का माखी कांड एक बार फिर सुर्खियों में है. दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गों ने रेप पीड़िता के चाचा की जमानत लेने वाले युवक की लोहे के रॉड से पिटाई कर दी. जिससे युवक जख्मी हो गया. युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं, परिजनों की तहरीर पर माखी थाने में तीन लोगों पर मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

तीन के खिलाफ मामला दर्ज 

उन्नाव के माखी थाना के अंतर्गत माखी गांव के मजरे थोक सोदई के रहने वाले युवक सन्दीप सिंह पर तीन लोगों ने हमला कर दिया. आरोप है कि ये तीनों लोग कुलदीप सिंह के करीबी हैं. संदीप सिंह माखी कांड की पीड़िता का बुआ का लड़का व चाचा महेश सिंह का जमानतदार है. संदीप सिंह ने बताया कि, मैं महेश सिंह का भांजा हूं, मुकदमे में पैरोकार हूं. 

विधायक के गुर्गे हमें धमकाते हैं

विधायक के गुर्गे हमे मारते पीटते हैं, सुलह का दबाव बनाते हैं. चार पांच बार हमें मार चुके हैं. लोहे के रॉड से हमे मारा पहले भी पुलिस के पास गया, लेकिन हमें सुरक्षा नहीं मिली. हमारे मारने के बाद मेरे दरवाजे मेरे पापा को मारने पहुंचे थे. पहले मेरे पास सुरक्षा थी. तीन महीने तक रही फिर छीन ली गयी. जब से सुरक्षा छीन ली गयी तब से विधायक के लोग ज्यादा परेशान करते हैं. 

पीड़िता की बहन का बयान

माखी रेप कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के गुर्गों पर आरोप है कि, लगातार पीड़िता के परिजनों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. वहीं, सोनाली सिंह ने बताया कि, संदीप सिंह ने मेरे चाचा के पैरोकार हैं. मेरे चाचा की इन्होंने ही बेल ली है. मेरे फूफा हैं. उनको धमकाया जा रहा है कि, इनकी महेश सिंह की बेल वापस ले लो, नहीं तो सब को जान से मार देंगे. बालेन्द्र सिंह जिन्होंने मारा है, उनकी कुलदीप से रिश्तेदारी है. उन्हीं के कहने पर धमकाया जा रहा है. इन लोगों को मारो पिटो, महेश सिंह की जमानत न ले पाए, लोहे की रॉड से मारा था. अगर ऐसा ही रहा तो कौन जमानत लेगा. ये गलत हो रहा है, बालेन्द्र सिंह थे, बालेन्द्र के बड़े भाई वो भी थे, जिन लोगों ने मारा है, उनको पुलिस अभी तक अंदर नहीं कर पाई है. 

एएसपी ने कहा-मामले की जांच की जाएगी

वहीं, इस पूरे मामले में एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि, माखी थाना क्षेत्र में एक संदीप सिंह ने आरोप लगाया है कि, बालेन्द्र सिंह ने उनके साथ मारपीट की है. इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है. मारपीट की कोई खास वजह नहीं है. शराब पीने के बाद झगड़े की वजह सामने आई है. इसमें और गहराई से जांच की जाएगी और जो भी इसका कारण होगा विवेचना में कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जब बात महेश सिंह के मुकदमे में पैरोकार की धमकी देने की पूछी गयी तो, बताया जो भी बात होगी विवेचना के मध्य आएगी. 
 

ये भी पढ़ें.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर FIR, प्रियंका गांधी के निजी सचिव भी नामजद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना, 'ट्विटर, AC और PC वाले कव्वाल भइया...'
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
अभिषेक बनर्जी पर हमले से गरमाई सियासत, ममता बनर्जी बोलीं- शासक हत्यारे बन गए, BJP ने दिया जवाब
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Embed widget