एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव को याद कर बोले केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान- 'उनका दिल बहुत बड़ा था'

Mulayam Singh Yadav Death: केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया और कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है.

Mulayam Singh Yadav Death: केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्हें 'धरती पुत्र' कहा जाता था, क्योंकि वो उस पीढ़ी के नेता थे जहां नेता आम आदमी के साथ मिलकर चलते थे. पार्लियामेंट में अक्सर पार्टी लाइन से अलग हटकर उनसे बातचीत होती रहती थी. 

संजीव बालियान ने जताया दुख

संजीव बालियान आज यूपी के शामली जनपद पहुंचे थे, जहां उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे पर एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. उन्हें धरतीपुत्र कहा जाता था, वो उस पीढ़ी के नेता थे जहां नेता आम आदमी से मिलकर चलते थे. संजीव बालियान ने कहा कि संसद परिसर में लगातार उनसे बातचीत होती रहती थी. पार्टी लाइन से हटकर कई मुद्दों पर मुलायम सिंह यादव से चर्चा होती थी. उनका हृदय बहुत बड़ा था. पार्लियामेंट के आखिरी सत्र के आखिरी दिन उन्होंने विदाई मीटिंग में मोदी को फिर से सत्ता में आने का आशीर्वाद दिया था. ऐसा कार्य कोई बड़े दिल वाला व्यक्ति ही कर सकता है. 

Mulayam Singh Yadav Death: जब चरखा दांव से प्रधानमंत्री को मात देकर मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव!

'मुलायम सिंह का जाना देश के लिए क्षति'

संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत रिश्ते थे और प्रधानमंत्री जी उनका बेहद सम्मान करते थे. मुलायम सिंह यादव भी पार्टी लाइन से हटकर उनके पास जो भी जाता था सभी को स्नेह व अपना आशीर्वाद प्रदान करते थे. उन्हें धरती पुत्र इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि वो एक जमीन से जुड़े हुए नेता थे. पहलवान, उसके बाद एक शिक्षक के रूप में सेवा करने के बाद वो राजनीति के उस मुकाम तक पहुंचे फिर भी जमीन से जुड़े रहे. आज बहुत से नेता पुत्र ऐसे हैं जिन्हें राजनीति विरासत में मिली है लेकिन मुलायम सिंह यादव संघर्ष से नेता बने. तीन-तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, बड़े नेता रहे. 

ये भी पढ़ें- 

 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा; जानें नियम
टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा; जानें नियम
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: मुंबई का विपक्ष को संदेश...बंटोगे तो हारोगे रेस? | BMC Election Results
Maharashtra BMC Election Poll Results: BMC का धुरंधर... किंग देवेंद्र! | Devendra Fadnavis
Maharashtra BMC Election Poll Results: 'मैं नहीं जानती' Amruta Fadnavis का चौंकाने वाला रिएक्शन!
BMC Election Result 2026: पति की बंपर जीत पर Amruta Fadnavis का पहला रिएक्शन | Vote Counting | BJP
BMC Election Reults Updates: राज का साथ आना उद्धव के लिए बन गया गले की फांस?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा; जानें नियम
टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कल होगा भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच, BCB नहीं लगा सकता अड़ंगा; जानें नियम
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget