एक्सप्लोरर

Mulayam Yadav Last Rites Live: मुलायम सिंह यादव को दी गई मुखाग्नि, 'नेताजी अमर रहे' के नारों से गूंजा सैफई, पहुंचे कई दिग्गज नेता

Mulayam Yadav Last Rites Live: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. अब मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके गांव सैफई में किया जाएगा.

Key Events
Mulayam Singh Yadav Death Live Updates from Uttar Pradesh Saifai samajwadi party Founder death Funeral in Saifai Mulayam Yadav Last Rites Live: मुलायम सिंह यादव को दी गई मुखाग्नि, 'नेताजी अमर रहे' के नारों से गूंजा सैफई, पहुंचे कई दिग्गज नेता
(Mulayam Singh Yadav Death Live Updates)

Background

Mulayam Singh Yadav Death Live: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया. उनका निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ है. उन्होंने सुबह 8.16 मीनट पर अंतिम सांस ली. जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सैफई लाया गया है. अब मंगलवार को दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. उनके निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. वहीं पूर्व सीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार को लेकर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी दी. समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, 'आदरणीय नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे सैफ़ई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा. तत्पश्चात दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा.'

मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सोमवार को सैफई स्थित उनके आवास लाया गया. इस दौरान घर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई. बताया जा रहा है कि सैफई में उनके आवास से दो किलोमीटर की दूरी तक जनसैलाब उमड़ा हुआ है. हर कोई अपने 'नेताजी' की एक झलक पा लेना चाहता है. समर्थक शोक में डूबे हुए हैं और उनके दर्शन के लिए इटावा और मैनपुरी से भी आ रहे हैं. उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैफई जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से मुलाकात की. 

सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर सीएम योगी, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद चीफ लालू प्रसाद यादव सहित अलग-अलग क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलायम सिंह के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ट्विटर पर साझा किया. मुलायम सिंह कई तरह की बीमारी से ग्रस्त थे. 2 अक्टूबर को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कराया गया था. 

17:12 PM (IST)  •  11 Oct 2022

ये दिग्गज पहुंचे सैफई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद वरूण गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, बीजेपी की रीता जोशी, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, अनिल अंबानी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत कई दिग्गज सैफई पहुंचे. अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी मां और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के साथ यूपी के पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे.

16:24 PM (IST)  •  11 Oct 2022

देश आज दुखी है- ओम बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता. उनके जाने से आज देश दुखी है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
भदोही में शख्स को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, प्रधानपति और बेटे पर आरोप, हिरासत में 2 लोग
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
उत्तर प्रदेश: PVVNL ने पेश की प्रगति रिपोर्ट, रवीश गुप्ता बोले- गर्मियों में नहीं होगा पावर कट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
यूपी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अनोखा जश्न, चाट दुकानदार ने दिनभर खिलाई फ्री चाट
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल
शंकराचार्य की गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा का तीसरे दिन दिखा भारी जोश, बुलडोजर से बरसाए गए फूल

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget