एक्सप्लोरर

देश में सभी राज्यों को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा उत्तर प्रदेश, इस क्षेत्र में बना नंबर वन

देश में उत्तर प्रदेश ने इस क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं राजस्थान दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे नंबर पर हैं.

 उत्तर प्रदेश ने देश में दूध उत्पादन में रिकॉर्ड कायम किया है. राज्य में दूध का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है. एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, यूपी में दूध उत्पादन 2016-17 में 277.697 लाख मीट्रिक टन था जो कि 2019-20 में बढ़कर 318.630 लाख मीट्रिक टन हो गया. राज्य में पिछले चार साल में 1,242.37 लाख मीट्रिक टन दूध का उत्पादन किया गया है.

दूध के उत्पादन बढ़ने से यूपी में रोजगार को भी बल मिलता दिखाई दे रहा है. पिछले चार साल में अमूल समेत छह बड़ी कंपनियों ने 172 करोड़ रुपए डेयरी प्रोजेक्ट में निवेश किया है. वहीं अन्य सात कंपनियां भी यहां निवेश करने को लेकर आतुर है. इसके अलावा, 15 निवेशकों ने अपनी इकाइयां स्थापित करने की पेशकश की है.

डेयरी क्षेत्र में हो रहे निवेश से राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. लोग गाय-भैंस का पालन कर दूध का कारोबार करने की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश भारत के कुल दूध उत्पादन का 17 प्रतिशत हिस्सा अपने यहां से देश को भेजता है.

राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी तैयार दिख रही है. राज्य सरकार की ओर से दुधारू पशुओं को संरक्षण और ग्रीनफील्ड डेयरियां स्थापित की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि यूपी के कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली, कन्नौज, गोरखपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या और मुरादाबाद जिलों में ग्रीनफील्ड डेयरियां स्थापित की जा रही हैं. वहीं झांसी, नोएडा, अलीगढ़ और प्रयागराज में चार पुरानी डेयरियों को अपग्रेड किया जा रहा है.

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य के सभी जिलों में गाय संरक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए 272 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. सरकार के इस कदम से बेसहारा और लावारिस गायों के संरक्षण और रख-रखाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. बता दें कि दूसरे नंबर पर राजस्थान है जबकि तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है.

Online FIR: पीड़ितों को अब थाने के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति, घर बैठे ऐसे दर्ज करें FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: मेला देखने गई नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर में मेला देखने गई नाबालिग को कार में अगवा कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
महोबा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए सपा नेता पर भी हमला
महोबा में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए सपा नेता पर भी हमला
Barabanki News: क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर
क्या बाराबंकी में हो रही पेट्रोल-डीजल की कमी? परेशानी की बात नहीं, प्रशासन ने कर दिया क्लियर

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal Election Result 2026 Live: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
LIVE: नेपाल में वोटों की गिनती जारी, जेन-जी विद्रोह के बाद पहला चुनाव, जानें किसकी बनेगी सरकार
Gurdaspur News: हथियार दिखाकर जौहरी के परिवार को बनाया बंधक, 3 करोड़ रुपये लूटे
पंजाब के गुरदासपुर में जौहरी के परिवार को बंधक बनाया, 3 करोड़ रुपये लूटे
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
जसप्रीत बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने टीम इंडिया की जीत पर लगाई मुहर, आखिरी स्पेल बना टर्निंग प्वाइंट
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
2 लाख चाहिए सैलरी तो आज ही करें इस भर्ती के लिए अप्लाई, ये है लास्ट डेट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
कौन थीं भारत की पहली महिला आईएएस से लेकर पायलट-जज और आईपीएस? विमेंस डे पर देखें लिस्ट
गधे पालन पर सरकार दे रही लाखों की मदद, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
गधे पालन पर सरकार दे रही लाखों की मदद, जानिए कैसे मिलेगा फायदा?
Embed widget